
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जुलाई। केन्द्र सरकार का 2024-25 का आम बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है। यह “बिहार फर्स्ट_बिहारी फर्स्ट” की सोच को धरातल पर उतारने वाला बजट है साथ ही देश को विकास और प्रगति के पथ पर ले जाने वाला बजट है। देशवासियों के सपनों को पूरा करने के साथ विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने की मजबूत आधारशिला इस बजट के माध्यम से रखी गई है।इस बजट में गरीब, युवा, किसान, मध्यम वर्ग, नारीशक्ति सबका ख्याल रखा गया है। सभी के विश्वास के साथ सबका विकास करते हुए विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला यह बजट है। प्रधानमंत्री जी के बिहार व बिहारियों से विशेष लगाव का परिणाम है की इस बजट में बिहार का खासा ख्याल रखा है और विकसित बिहार – समृद्ध बिहार के सपनों को पूरा करने के लिए बिहार को कई अहम परियोजनाओं की सौगात दी गई है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमन जी का आभार प्रकट करता हूं।
