RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

कुष्ठ रोग खोज अभियान (LCDC – 2023) से सम्बंधित बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 15 जून। चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कुष्ठ रोग खोज अभियान सम्बंधित बैठक किया गया।
बैठक में बताया गया कि कुष्ठ रोग खोज अभियान(LCDC – 2023) का संचालन जिले में दिनांक 15.06.2023 से 28.06.2023 तक किया जाएगा। उक्त अभियान के तहत सहिया, सहिया साथी द्वारा डोर टू डोर जांच कार्यक्रम किया जाएगा जिसके तहत सभी घरों में उपलब्ध लोगों की शारिरिक जाँच की जायेगी तथा कुष्ठ रोग के प्रति उन्हें जागरूक किया जायेगा।
उप विकास आयुक्त ने कुष्ठ रोग खोज अभियान(LCDC – 2023) के तहत सूक्ष्मता से काम करने की जरूरत की बात कहते हुए कहा कि उक्त रोग के उन्मूलन के लिए कुष्ठ रोग खोज अभियान अंतर्गत लोगों की जाँच कर जनमानस में जागरुकता वृहद रूप से किया जाए।
बैठक में सिविल सर्जन चतरा श्याम नंदन सिंह, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल चतरा उपाधीक्षक मनीष लाल, जिला प्रबंधन इकाई चतरा, एन० एल० आर० इंडिया फाउंडेशन सह राज्य समन्वयक, जिला कुष्ठ कार्यालय प्रभारी समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने विभिन्न पदों पर नवनियुक्त 2454 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

rktvnews

बागपत:योजनाएँ धरातल पर दिखें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : प्रभारी मंत्री

rktvnews

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी।

rktvnews

आरा नगर रामलीला समिति द्वारा आयोजित “कृष्ण लीला”के तीसरे दिन राधा कृष्ण मयूर नृत्य,माखन लीला सरीखे दृश्यों का हुआ मंचन।

rktvnews

खैरागढ़:विश्व रंगमंच दिवस पर विश्वविद्यालय में महारथी एवं नींद क्यों रात भर नहीं आती नाटक का हुआ मंचन।

rktvnews

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन का 24वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment