RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘योग कार्यशाला’ का आयोजन किया।

RKTV NEWS/पुणे (महाराष्ट्र)14 जून।राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 14 जून, 2024 को पुणे के खडकवासला में एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में समस्त तीनों सेनाओं के कर्मियों और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया।
इस कार्यशाला के तहत योग पर एक व्याख्यान में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को निरंतर बनाए रखने में इसके विशेष महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यशाला में ध्यान, प्राणायाम और आसन जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल थीं। भारतीय सशस्त्र बलों के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों ने सही आसन के साथ-साथ सांस लेने की सटीक तकनीक या तरीके भी प्रदर्शित किए। उन्होंने योग से होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया।
इस कार्यशाला ने योग को बढ़ावा देकर, और स्वस्थ जीवन शैली एवं समग्र खुशहाली के विशेष महत्व के बारे में एनडीए बिरादरी को जागरूक करके समस्त उपस्थित लोगों पर गहरा प्रभाव डाला।

Related posts

न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 सितंबर 25

rktvnews

भोजपुर : दुष्कर्म कांड को ले माले पर बिफरे विधायक बोला मेरे रहते ऐसी पार्टियों का बड़हरा में नही होने दूंगा प्रवेश।

rktvnews

पिछले 9 सालों में देश से चोरी की गई 231 प्राचीन वस्तुएं भारत वापस लाई गईं हैं-केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह।

rktvnews

विंध्य का समग्र विकास होगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारी उद्योग मंत्रालय को पीएलआई एसीसी योजना के तहत संचयी 10 गीगावाट ऑवर क्षमता की गीगा-स्केल एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (एसीसी) विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने हेतु बोलीदाताओं के चयन के लिए वैश्विक निविदा के तहत सात बोलियां प्राप्त हुईं।

rktvnews

Leave a Comment