RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

भोजपुर:डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा योग ध्यान केंद्र शिविर आयोजित।

योग,ध्यान,प्राकृतिक चिकित्सा और संयमित जीवन शैली पर दी गई विस्तृत जानकारी।

नियमित रूप से योग ध्यान केंद्र शिविर के संचालन हेतु प्रयासरत: डॉ जया जैन

नौनिहालों ने भी किया योग का अभ्यास।

RKTV NEWS/आरा( भोजपुर) 21 जून। स्थानीय जेल रोड स्थित चौबीसी जैन मंदिर के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट के बैनर तले योग ध्यान केंद्र शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में योग, ध्यान,प्राकृतिक चिकित्सा ,संयमित जीवन शैली पर योग गुरु स्वामी विक्रमादित्य ,मनोचिकित्सक डॉ अरविंद राय,प्राकृतिक चिकित्सक डॉ उमेश कुमार, डॉ आर सी भूषण आदि ने उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉ जया जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए घोषणा करते हुए कहा की मंदिर प्रांगण में आजीवन योग ध्यान केंद्र शिविर संचालित हो इसके लिए प्रयासरत हूं। भोजपुरी भाषा में संवाद के साथ हुए इस शिविर में कपाल भाती, अलोम विलोम,भ्रामरी प्राणायाम आदि कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सवर्ण क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह,अधिवक्ता देवी दयाल राम,पप्पू सिंह,ईश्वर चंद्र विश्वकर्मा, रमा जैन,सुयश जैन,अमरदीप कुमार जय,गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय आदि ने उपरोक्त कार्यक्रम को लगातार चलाने के लिए सहयोग देने की बातें कही।
योग ध्यान केंद्र शिविर का संचालन भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया।इस दौरान आगत अतिथियों मंदिर की परिक्रमा की।

Related posts

मध्यप्रदेश:भगवान महाकालेश्वर तृतीय सवारी में शिवतांडव स्वरूप में भक्तों को देंगे दर्शन।

rktvnews

विश्व पुस्तक मेला में डाॅ हरेराम पाठक एवं डॉ चंद्रेश्वर को सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:भगवान में दृढ़ निष्ठा से होती है सिद्धियों की प्राप्ति : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

अडानीपरस्ती : इतना ज्ञान कहां से लाते हो माई-बाप?

rktvnews

गिरीडीह:संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आकांक्षी ब्लॉक जमुआ में हेल्थ डे सेलिब्रेशन का आयोजन, जिसमें गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई।

rktvnews

पटना:62.27 करोड़ रुपए के निवेश से IA बरियारपुर में स्थापित होगी आधुनिक PEB Fabrication इकाई।

rktvnews

Leave a Comment