RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ राम रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना।

रायपुर/ छत्तीसगढ़ 19 जनवरी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राज्य अतिथि गृह पहुना से राम रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने चिट्ठी में मनोकामना के रूप में ‘जय श्री राम’ लिखकर रथ के जरिये अयोध्या श्री राम लला के पास भेजा और प्रदेशवासियों के खुशहाल एवं सुखमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ रायपुर कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने भी अपने संदेश ड्राप बॉक्स में डाले। कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के डायरेक्टर मनोज राजपूत, डॉ. ओम माखीजा और प्रेम देवांगन भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि 94.3 माय एफ एम रेडियो चैनल के द्वारा ‘एक चिट्ठी सियाराम के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत राम रथ राज्य भर में भ्रमण कर प्रदेशवासियों से उनकी मनोकामना हेतु लिखित संदेश चिट्ठी के रूप में एकत्रित करेगा। राम रथ प्रदेश भर से एकत्रित संदेश मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान श्री राम के पास अयोध्या पहुँचेगा और श्रद्धालुओं के लिए आशीर्वाद के रूप में अयोध्या से मिट्टी और प्रसाद लेकर वापस लौटेगा ।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण में मतदाताओं की सुविधा का रखा गया है पूरा ध्यान : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

बक्सर में GeM पोर्टल पर सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भारत सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने को योजनाएं लागू की।

rktvnews

आयकर निदेशालय (जांच), दिल्ली ने लोकसभा आम चुनाव, 2024 के संबंध में 24X7 नियंत्रण कक्ष और टोल-फ्री मोबाइल नंबर 9868168682 स्थापित किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 फ़रवरी 25

rktvnews

Leave a Comment