RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:राज्य में एक बेहतर पेसा (PESA) कानून नियमावली लागू करना प्राथमिकता : चम्पाई सोरेन

RKTV NEWS/रांची ( झारखंड)14 जून।मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में पेसा (PESA) नियमावली लागू किए जाने की कवायद तेज हो चुकी है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के समक्ष झारखंड मंत्रालय में गुरुवार को पंचायती राज विभाग के अधिकारियों द्वारा “पेसा-एक परिचय एवं रोड मैप” विषय पर पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दी गई। मुख्यमंत्री ने “पेसा-एक परिचय एवं रोड मैप” की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच राज्य में शीघ्र पेसा (PESA) कानून लागू की जा सके इस निमित्त कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में एक बेहतर पेसा नियमावली बने यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
मौके पर मंत्री दीपक बिरुवा, मुख्य सचिव एल० खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, निदेशक पंचायती राज निशा उरांव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:महुई पैक्स अध्यक्ष अरविन्द साह एवं प्रबंधक राजवंशी प्रसाद के विरूद्ध मटियरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भोजपुर : रानीसागर मे वाहन पलटने से चार जख्मी! आरा-बक्सर फोरलेन पर हुई दुर्घटना।

rktvnews

सारण:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण।

rktvnews

भोजपुर:अनशनकारी छात्र जदयू को मिला समझौता पत्र,कार्रवाई नहीं होने पर करेंगे राजभवन का घेराव।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 54वें इफ्फी के अंतर्गत वीएफएक्स और टेक पवेलियन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: मतदाता सूची से बाहर के मतदाताओं को जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपील दायर करने हेतु प्रखंड स्तर पर विधिक स्वयंसेवकों की है प्रतिनियुक्ति, हेल्प डेस्क का हुआ गठन।

rktvnews

Leave a Comment