RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए हुई समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार )14जून।जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को आगामी 13 जुलाई 2024 को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अपने विभागों में लंबित मुकदमापूर्व मामले एवं न्यायालयों में आपके विभाग से संबंधित चल रहे सुलहयोग्य वादों को चिन्हित करें।
मुकदमा पूर्व मामलों के पक्षकारों के नाम नोटिस तैयार कर विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में जमा करें।
विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों की सूची तैयार कर प्राधिकार सचिव को या फिर संबंधित न्यायालय को उपलब्ध करायें ताकि पक्षकारों को नोटिस किया जा सके।
उन्होंने कहा कि अपने-अपने कार्यालयों एवं शाखाओं में लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए नोटिस, बैनर आदि लगायें।
ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले कर्मियों की मदद से भी पक्षकारों को सूचना दें।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत के जरिए अधिक से अधिक मामलों का निपटारा कराने के लिए हर संभव प्रयास करें।
प्राधिकार सचिव रंजन देव ने अधिकारियों से कहा कि पिछले लोक अदालत की तुलना में पच्चीस प्रतिशत अधिक मामलों को निपटारा कराने का लक्ष्य रखें।
बैठक में उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, श्रम विभाग, मापतौल,विद्युत, दूरसंचार आदि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने डीएसएससी, वेलिंगटन में 79वें स्टाफ कोर्स में भाग ले रहे भारतीय सशस्त्र बलों के भावी नेतृत्व को संबोधित किया।

rktvnews

सदर अस्पताल चतरा पहुंच उप विकास आयुक्त ने किया ‘मिशन इंद्रधनुष 5.0’ का विधिवत शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जुलाई से सितंबर तक चलेगा विशेष मध्यस्था अभियान,विभिन्न श्रेणी के वादों को निपटाने का अवसर।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने मलूटी अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं वाहनों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया।

rktvnews

बक्सर:AMF कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

कजाकिस्तान में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ का समर्थन।

rktvnews

Leave a Comment