RK TV News
खबरें
Breaking News

दिल्ली-हावड़ा बुलेट ट्रेन के लिए बिहार में भूमि अधिग्रहण शुरू होगा!पटना से दिल्ली जाने में 3 घंटे का समय लगेगा।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)13 जून।अहमदाबाद -मुंबई रूट के बाद दिल्ली-हावड़ा के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी तेज हो गई है। दिल्ली-हावड़ा रूट पर यह ट्रेन बक्सर, पटना और गया होकर गुजरेगी।
350 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन से पटना से दिल्ली जाने में 17 घंटे की जगह 3 घंटे लगेंगे। बुलेट ट्रेन के लिए बिहार में एलिवेटेड ट्रैक निर्माण का रूट तय हो गया है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण शुरू होगा। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की टीम अगस्त में पटना पहुंचने वाली है। पटना के फुलवारी या बिहटा में से किसी एक जगह स्टेशन निर्माण की जगह फाइनल होगी।
बिहार के 3 जिलों में एक- एक स्टेशन का होगा निर्माण।बुलेट ट्रेन का ठहराव बिहार के बक्सर, पटना व गया जिलों में होगा। यहां एक-एक स्टेशन का निर्माण होगा। दिल्ली से वाराणसी, बक्सर के रास्ते पटना, गया होते हुए हावड़ा तक ट्रेन जाएगी। बुलेट ट्रेन की रेललाइन पूरी तरह एलिवेटेड होगी। ऊंचाई करीब एक-दो मंजिल इमारत के बराबर होगी।

Related posts

आईएनएस इम्फाल ने राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए पोर्ट लुईस की यात्रा पूरी की।

rktvnews

भोजपुर:शास्त्रीय संगीत में ठाकुर जी की रचनाओं का प्रयोग करूंगी : प्रिया कुमारी

rktvnews

बिहार:स्मार्ट प्री पेड मीटर बिजली की खपत में बचत के साथ भुगतान की देता है सहूलियत: मुख्यमंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 मई 24

rktvnews

राँची:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची,राहुल कुमार सिन्हा द्वारा वोटिंग काउंटिंग सेंटर पंडरा रांची एवं पंडरा स्थित वज्रगृह का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:मेरा युवा भारत खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेता खिलाड़ी सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment