RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)11 जून। आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक, मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से आगामी दिनांक 17.06.2024 को ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित जिला शांति समिति के सदस्यों के द्वारा आगामी पर्व ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को लेकर अपने-अपने सुझाव जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा गया एवं विमर्श किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित जिला शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों, सभी जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद), पर्व को शांतिपूर्ण एवं सदभावना पूर्वक मनाये जाने का अनुरोध किया गया।
कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि आगामी पर्व के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से समन्वय स्थापित कर पर्व के निमित सभी रूट की सूची प्राप्त कर लेंगे तथा निर्धारित रूट के सभी मार्गों के लूज एवं लटके हुए तारों की मरम्मती कराने को कहा गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को निर्देश दिया गया कि आगामी पर्व को देखते हुए पर्व से पहले सभी मार्गों की साफ-सफाई कराते हुए चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि दिनांक 16.06.2024 को गंगा दशहरा स्नान एवं 17.06.2024 को निर्जला एकादशी स्नान मनाया जाएगा। इस हेतु सभी अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि चिन्हित घाटों यथा रामरेखा घाट आदि का विशेष रूप से निगरानी रखना सुनिश्चित करेंगे।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष, बक्सर जिला को निर्देश दिया गया कि शांति समिति में पूर्व सैनिकों को भी सम्मिलित करेंगे।
पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि बाइक गश्ती के माध्यम से ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के दौरान विधि व्यवस्था पर नजर बनाए रखेंगे। सोशल मीडिया पर किसी भी आपतिजनक पोस्ट पर अविलंब संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस बल एवं पेट्रोलिंग पार्टी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय शांति समिति के सम्मानित सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लाभार्थियों को सौंपी गई चाभी।

rktvnews

आरा जंक्शन पर हो राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

केंद्र सरकार 50 प्रतिशत से ज्यादा का एमएसपी तय करने के साथ ही किसानों की उपज भी खरीदेगी:शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

रंगबहादुर यादव बने प्रदेश नमो एप प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी!नेताओं ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

लक्ष्मण शाहाबादी:भोजपुरी के बेजोड़ गीतकार ।जन्मदिवस पर विशेष

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने तीन दिवसीय चित्तौड़गढ़ कला महोत्सव का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment