RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नवादा डीएम और एसपी ने महादलित टोला में किया झंडोतोलन।

नवादा/बिहार 17 अगस्त।आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा एवं अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक नवादा ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सदर प्रखंड के आंती पंचायत के अतौआ/डीहवल महादलित टोले में झंडातोलन के समय उपस्थित हुए ,जहां वयोबृद्ध रामोतार मांझी ने झंडातोलन किया और झंडे की सलामी दिए। इस अवसर पर काफी संख्या में बड़े, बुजूर्ग और बच्चे उपस्थित थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पौधे देकर मुखिया, सरपंच और जनप्रतिनिधि आदि ने सम्मानित किये। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने काफी संख्या में उपस्थित बच्चे और बच्चियों को अभ्यास पुस्तिका, पेन और टाॅफी आदि देकर सम्मानित किये और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मनरेगा के द्वारा आयोजित महादलित टोले में कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा पौधारोपण में पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवादा ने सरकार के द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में उपस्थित लोगो को जानकारी से अवगत कराये।
1. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रवृति योजना
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वर्ग-1 से 10 तक अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र/छात्राओं को ‘‘प्री-मैट्रिक छात्रवृति‘‘ प्रदान की जाती है। वर्ग 1 से 4 तक 600 रू0, वर्ग 5 से 6 तक 1200 रू0 एवं वर्ग 08 से 10 तक 1800 रू0 बालक/बालिकाओं को प्रतिवर्ष छात्रवृŸिा भुगतान किया जा रहा है।
2. पोस्टमैट्रिक छात्रवृति योजना
10वीं कक्षा उतीर्ण होने के पश्चात् उत्च्चर शिक्षा हेतु विद्यालय /महाविद्यालय में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र/छात्राओं को शिक्षण शुल्क तथा अनुरक्षण की राषि का भुगतान पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजनान्तर्गत किया जा रहा है।
3. मुख्यमंत्री मेधावृति योजना
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रथम श्रेणी से उतीर्ण प्रति छात्र-छात्रा को 10,000/-रू0 एवं द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण छात्र-छात्रा को 8000/रू0 तथा इन्टरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण को 15000/-रू0 एवं द्वितीय श्रेणी से उŸाीर्ण छात्र-छात्रा को 10000/-रू0 भुगतान किया जाता है।
4. मुख्यमंत्री बालक-बालिका पोषाक योजना
सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बालक/बालिकाओं को पोषाक हेतु कक्षावार अग्रानुसार आर्थिक सहायता दी जाती है – कक्षा 1 से 2 तक प्रतिवर्ष 600 रू0, 3 से 5 तक 700 रू0, 6 से 8 तक 1000 रू0 तथा कक्षा 9 से 12 तक के बालिकाओं को 1500 रू0।
5. मुख्यमंत्री साईकिल योजना
सरकारी विद्यालयों के 9वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को साईकिल क्रय हेतु रू0 3000 की राषि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जा रही है।
6. मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजन
बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारम्भिक परीक्षा में उŸाीर्ण होने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को अग्रेतर तैयारी हेतु एकमुष्त 50,000/-रू0 तथा संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारम्भिक परीक्षा में उŸाीर्ण होने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को अग्रेतर तैयारी हेतु एकमुष्त 1,00,000/-रू0 की प्रोत्साहन राषि प्रदान की जाती है।
7. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने, जन्म निबंधन को प्रोत्साहित करने, 02 वर्ष तक की बालिकाओं को सम्पूर्ण टीकाकरण करने, लिंग अनुपात में वृद्धि करने, बालिका षिषु मृत्यु दर कम करने, बालिका षिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह पर अंकुष लगाने, कुल प्रजनन दर में कमी लाने एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाकर, समाज की मुख्य धारा में लाने हेतु मुख्य मंत्री कन्या उत्थान योजना संचालित किया जा रहा है।
8. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
इस योजना का उद्देष्य गरीब परिवार को विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदाना करना, विवाह के निबंधन को प्रोत्साहित करना, कन्या षिक्षा को प्रोत्साहित करना एवं बाल विवाह को रोकना है।
9. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम कार्यान्वयन:-
गैर-अनुसूचित जातियों और गैर-अनुसूचित जनजातियों द्वारा अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों के विरूद्ध अपराधों को रोकने तथा अत्याचार से पीड़ित व्यक्ति को समाज में सुरक्षा प्रदान एवं पुनर्वास हेतु राहत राषि मुहैया कराकर न्यायिक सहायता प्रदान की जा रही है।
10. डाॅ0 भीम राव अम्बेदकर आवासीय विद्यालय:-
नवादा जिला में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के रहने एवं पढ़ने के लिए विद्यालय एवं छात्रावास संचालित है। विद्यालय एवं छात्रावासों की सुविधा राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित है। अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं हेतु जिलान्तर्गत संचालित विद्यालय निम्नांकित है:-
राजकीय अम्बेदकर आवासीय बालिका $2 विद्यालय, नवादा, राजकीय अम्बेदकर आवासीय बालक $2 उच्च विद्यालय, रजौली, राजकीय अम्बेदकर आवासीय बालिका प्राथमिक विद्यालय, सिरदला, अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय $2 उच्च विद्यालय, नवादा।
उक्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पठन पाठन के साथ-साथ निःषुल्क आवासन, भोजन एवं अन्य सुविधाऐं राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है।
11. अनुसूचित जाति एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के छात्रों हेतु जिलान्तर्गत संचालित छात्रावास
राजकीय अम्बेदकर कल्याण छात्रावास, नवादा, राजकीय अम्बेदकर कल्याण छात्रावास, वारिसलीगंज, जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, नवादा।
उक्त विद्यालय में छात्रों को निःषुल्क आवासन एवं अन्य सुविधाऐं राज्य सरकार आदेषानुसार प्रदान की जा रही है।
12. मुख्यमंत्री आवास योजना
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिनके पास घर की व्यवस्था नहीं है या वैसे परिवार के जो लोग झुग्गी-झोपड़ी में रहते है या कच्चे घर बनाकर रहते हैं, उन्हें इस योजना के तहत पक्के मकान या घर निर्माण हेतु प्रोत्साहन राषि दिया जा रहा है।
13. सामुदायिक भवन-सह-वर्क शेड निर्माण योजना :-
अनु0 जाति एवं अनु0 जनजाति समुदाय के लोगों का सामाजिक कार्यों के निर्वहन के साथ-साथ बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बाहुल्य टोलों में ‘‘सामुदायिक भवन -सह- वर्कषेड‘‘ का निर्माण किया जा रहा है।
14. सात निष्चय के तहत निम्नांकित सुविधायें दी जा रही है:-
1. आर्थिक हल युवाओं का बल, 2. आरक्षित रोजगार, महिलाओं का अधिकार, 3. हर घर बिजली लगातार, 4 हर घर नल का जल, 5 हर घर तक पक्की गली-नालियाँ, 6. षौचालय निर्माण, घर का सम्मान, 7. अवसर बढ़े आगे पढ़े।
15. मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना
राज्य के गरीब परिवार के सदस्यों के आकस्मिक मृत्यु के उपरांत मृतक के निकटवर्ती आश्रित को आर्थिक सहायता पहुंचाने हेतु कबीर अंत्येश्ठि योजना एवं मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के तहत परिवार को आर्थिक सहायता दिया जा रहा है।
16. खाद्यान्न आपूर्ति
जन वितरण प्राणली के माध्यम से उक्त योजना के अन्तर्गत अंत्योदय परिवारों को प्रतिमाह 7 किलों गेंहू एवं 28 किलो चावल तथा पूर्वीकताप्राप्त गृहस्थी के प्रत्येक लाभूकों को प्रति यूनिट 1 किलों गेंहू एवं 4 किलो चावल वितरित किया जा रहा है।
17. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालयों का निर्माण:-
‘खुले में शौच से मुक्ति‘ कार्यक्रम के तहत हर परिवार को शौचालय निर्माण हेतु प्रोत्साहन राषि राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
18. सामाजिक सुरक्षा पेंषन
राज्य के सभी वृद्धजनों, विधवाओं तथा दिव्यांग व्यक्तियों को आर्थिक सहायता पहूंचाने हेतु पेंषन राषि का भुगतान किया जा रहा है।
19. अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना
इस योजनान्तर्गत पात्र लाभुकों को एकमुष्त रू0 1,00,000/- की सहायता दी जाती है।
20. बाल-विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन
किसी समुदाय में बाल-विवाह होने के पीछे का सामाजिक आधार उस समाज का सामाजिक, आर्थिक एवं भौगोलिक पृश्ठभूमि होता है। समाज में सभी वर्गों और क्षेत्रों के लिए समान अवसर स्थापित करने की दिषा में लगातार कार्य किया गया है परन्तु अभी भी समाज में महिलाओं को पारंपरिक रूप से समान अवसर प्राप्त नहीं हो पा रहा है और उन्हें कई प्रकार की सामाजिक कुरीतियों का षिकार होना पड़ता है। बाल-विवाह तथा दहेज प्रथा ऐसी ही कुरीतियाँ हैं जो बच्चियों तथा महिलाओं को न सिर्फ समान अवसर प्रदान करने की दिषा में बाधक बन रहे हैं बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी प्रतिकूल ढंग से प्रभावित कर रहें है। बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा विकास मित्रों के माध्यम से प्रत्येक पंचायत में किषोर-किशोरी समूह का गठन कर इस विषय में लगातार जागरूकता फैलाने हेतु कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

Related posts

उपराष्ट्रपति चेन्नई में रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

विकसित भारत @2047 की थीम नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दिशा की ओर एक कदम उठाते हुए स्मार्ट खाद्यान्न भंडारण प्रणाली उद्योग में हस्तांतरित की गयी।

rktvnews

मुख्य सचिव ने युवा महोत्सव 2023 की तैयारियों के संबंधित की बैठक।

rktvnews

जिला स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार टाउन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव 3 जुलाई को होगा।जिले के 1,15,684 पेंशनर्स के खातों में होगा 11.57 करोड़ राशि का सीधा हस्तान्तरण।

rktvnews

कपिल सिंह मुनि की स्मृति में आयोजित हुआ ‘अंगिका महोत्सव’, हुई बहुभाषा कवि गोष्ठी!अंग-विभूति सम्मान’ से विभूषित हुई अनेक विदुषियाँ एवं विद्वान।

rktvnews

दरभंगा:152 कैंडल जलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दरभंगा जिला का 152वाँ स्थापना दिवस समारोह।

rktvnews

Leave a Comment