RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

डॉ. सुकांता मजूमदार ने शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।शिक्षा मंत्रालय में नवनियुक्त राज्य मंत्री डॉ. सुकांता मजूमदार ने आज शास्त्री भवन, नई दिल्ली में अपना कार्यभार संभाल लिया। शिक्षा मंत्रालय पहुंचने पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. मजूमदार का स्वागत किया।
डॉ. मजूमदार ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त किया। डॉ. मजूमदार ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी बधाई देते हुए कहा कि उनका विशाल अनुभव उन्हें मंत्रालय में काम करने और शिक्षा क्षेत्र के लिए पीएम के विजन को साकार करने में मदद करेगा।
डॉ. सुकांता मजूमदार 17वीं लोकसभा में सांसद के रूप में भी काम कर चुके हैं। वह सितंबर, 2021 से भाजपा बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह बालूरघाट (पश्चिम बंगाल) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में एम.एससी, बी.एड और पीएचडी की है। वह पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गौर बंगा विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर हैं। वह 2019 से सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति और याचिका समिति के सदस्य थे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत में सर्वे को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्‍ता के आधार पर वि‍शिष्‍ट पर्यटन केंद्रों की रेटिंग के लिए एक रूपरेखा तय की जाएगी: केंद्रीय वित्त मंत्री

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ।

rktvnews

भोपाल:अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच का रंगोत्सव कार्यक्रम संपन्न!प्रकृति के उल्लास का पर्व होली, सामाजिक समरसता का अनुपम उत्सव है : गोकुल सोनी

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में राज्य तीरंदाजी अकादमी का किया लोकार्पण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:गुड़ाबान्दा प्रखंड अंतर्गत बनमाकड़ी में संचालित कल्याण अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment