RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, डॉ. बलराम जाखड़ की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 अगस्त।लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, डॉ. बलराम जाखड़ की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। राज्य सभा के उप सभापति, हरिवंश; संसद सदस्यों; पूर्व सदस्यों और लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह ने डॉ. जाखड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लोक सभा और राज्य सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी डॉ. जाखड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. बलराम जाखड़ 22 जनवरी 1980 को सातवीं लोक सभा के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए और 15 जनवरी 1985 तक इस पद पर रहे । 16 जनवरी 1985 को उन्हें आठवीं लोक सभा के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से पुनः निर्वाचित किया गया और वे पूरे कार्यकाल अर्थात 18 दिसंबर 1989 तक इस पद पर बने रहे। डॉ. जाखड़ को स्वतंत्र भारत में एकमात्र ऐसे लोक सभा अध्यक्ष होने का अनूठा गौरव प्राप्त है, जिन्होंने लगातार दो लोक सभाओं के पूर्ण कार्यकाल में सभा की अध्यक्षता की। कृषक परिवार से सम्बद्ध डॉ. जाखड़ ने 1991 से 1996 तक दसवीं लोक सभा के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में भी कार्य किया। डॉ. जाखड़ का निधन 3 फरवरी 2016 को हुआ।
डॉ. बलराम जाखड़ के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी द्वारा 10 फरवरी, 2014 को किया गया था ।

Related posts

फिलीपीन के फिल्म निर्माता ब्रिलियंटे मेंडोज़ा ने इफ्फी 54 में मास्टरक्लास का आयोजन किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित 16 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

3 जुलाई को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक – सामाजिक सुरक्षा के लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित की जाएगी राशि – सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में राज्य देश में अग्रणी – मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर:पिपरा जयपाल में दलितों पर हमले के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची भाकपा माले की टीम।

rktvnews

गढ़वा:प्रज्ञा केंद्रों की कार्यप्रणाली सुदृढ़ करने को लेकर उपायुक्त ने की ऑनलाइन मोड में समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजस्थान:कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

Leave a Comment