RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:जेएमएम-कांग्रेस-राजद झारखंड को अपना एटीएम बनाना चाहते हैं :अमित शाह

केंद्र की योजना लागू करने की बजाय घुसपैठियों को बसाने में जुटी हेमंत सरकार’।

‘झारखंड में घुसपैठियों का समय खत्म होने वाला है’।

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)14 नवंबर।केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गिरिडीह, गांडेय और डुमरी में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि झमुमो- कांग्रेस- राजद राज्य को एटीएम समझ रही है। लेकिन एनडीए की सरकार बनने पर यहां विकास के काम होंगे। शाह ने कहा, हेमंत सरकार केंद्र की योजना लागू करने की बजाय घुसपैठियों को बसाने में जुटी है। लेकिन झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनते ही विकास की रफ्तार पकड़ लेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि, झारखंड लंबे समय तक नक्सलवाद से जूझ रहा था, यहां नक्सली लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहे थे। नक्सलवाद ने झारखंड को तबाह करने में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन मोदी सरकार आते ही नक्सलियों पर शिकंजा कस गया। उन्होंने कहा 10 साल के शासन में हमने नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ हो या झारखंड हर जगह नक्सली अब अंतिम सांसें गिन रहे हैं।
शाह ने कहा कि पहले चरण का मतदान यहां हो गया है, 43 सीटों पर झारखंड की जनता ने वोटिंग की है। मैं आपको अभी रिजल्ट बता दूं, शाह ने कहा मंच से कहा कि, आप लोग कह रहे हैं तो मैं पेपर लीक कर देता हूं। पहले चरण में जेएमएम का सूपड़ा साफ हो गया है, बीजेपी की सरकार भारी मतों से आ रही है।
उन्होंने कहा कि घुसपैठिए झारखंड में आकर बच्चियों से शादी करके उनकी जमीन हड़प लेते हैं। कमल-फूल की सरकार बना दो, यहां इंसान क्या परिंदा भी पैर नहीं मार पाएगा। कोई घुसपैठी नहीं घुस पाएगा। हम ऐसा कानून लेकर आएंगे जिन्होंने आदिवासियों की जमीन हड़पी है, वो वापस करनी पड़ेगी। अगर आसानी से नहीं करते हैं तो उल्टा लटकाकर उसे सीधा करने का काम भी करेंगे।

Related posts

सारण:प्रमंडलीय आयुक्त ने मढ़ौरा अनुमंडल कार्यालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अन्तर्गत डब्लू.पी.यू. को लेकर हुआ उन्मुखीकरण कार्यशाला।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप, वैशाली का किया निरीक्षण, तेजी से निर्माणकार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

दुमका:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

देवघर: 2 फरवरी से 10 दिवसीय “मछली पालन” का दिया जाएगा प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:मशरूम उत्पादन से ग्रामीण महिलाओं का होगा आर्थिक विकास:कृषि वैज्ञानिक डा राम नरेश

rktvnews

Leave a Comment