RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

चिराग पासवान ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 जून।चिराग पासवान ने आज नई दिल्ली स्थित पंचशील भवन में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का पदभार ग्रहण किया।
मंत्री चिराग पासवान का स्वागत सचिव अनीता प्रवीण ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया। कार्यभार संभालने के बाद चिराग पासवान ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह मंत्रालय के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा प्रयास करेंगे। श्री पासवान ने मंत्रालय की सभी चल रही योजनाओं और भविष्य की योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को सरकार की 100 दिन की योजना को पूरा करने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया।
चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर से सांसद हैं।

Related posts

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने बेगूसराय जिले को दी 563 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 641 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही 30 लाख नौजवानों को देंगे रोजगार: तेजस्वी यादव

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु साप्ताहिक कैंप का आयोजन, 79 आवेदनों में से 55 का त्वरित निष्पादन।

rktvnews

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने ईद उल जोहा पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक आयोजित की।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से सम्बंधित जिला शिक्षा समिति की बैठक की सम्पन्न।

rktvnews

रायपुर : मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

Leave a Comment