RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु साप्ताहिक कैंप का आयोजन, 79 आवेदनों में से 55 का त्वरित निष्पादन।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)07 अप्रैल।जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को तहसील कचहरी में हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों में आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सुगम एवं शीघ्र सेवा उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में सोमवार को आयोजित कैंप में जिले के विभिन्न अंचलों से कुल 79 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में नामांतरण, लगान अदायगी, भूमि मापन, सुधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व संबंधित मामले शामिल थे। कैंप के दौरान कुल 55 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जिससे संबंधित आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान की गई। शेष 24 आवेदन आवश्यक जांच एवं प्रक्रिया के अधीन हैं, जिनका निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला प्रशासन की आमजन से अपील है कि वे अपनी भूमि एवं राजस्व से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित इस कैंप का अधिकाधिक लाभ उठाएं। आम नागरिकों को सुलभ, जवाबदेह एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Related posts

देश, पूर्वज, संस्कृति और तहजीब से हम हिंदुस्तानी मुसलमान: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

rktvnews

कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना क्विज 2023 – ‘बैटल ऑफ माइंड्स’ का शुभारम्भ किया गया।

rktvnews

पूजा स्थलों के लिए झगड़े :धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हमारी सांस्कृतिक प्रथाओं के लिए मारकाट कब थमेगी?

rktvnews

“मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के तहत गढ़वा प्रखण्ड के अचला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने लिया भाग।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला अभिसरण समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

नितिन गडकरी ने मैसूर, कर्नाटक में 4,000 करोड़ रुपये की कुल 268 किलोमीटर लंबाई वाली 22 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment