RK TV News
खबरें
Breaking Newsआध्यात्मिक

भोजपुर:विहंगम योग संस्थान का सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जून। शनिवार को महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान भोजपुर जिला कार्यालय सह सत्संग भवन महाराजा हाता गली न0–2 में सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी आयोजित किया गया।जिसमें मंच संचालन संयोजक श्री कृष्णा प्रसाद ने किया। भजन राजवंश सिंह ने — धोबीया जल बीच, मरते प्यासा प्रस्तुत किया।बिहार पूर्व महामंत्री भूपेंद्र राय ने कहा सद्गुरु कबीर साहेब की आगामी प्रकाटय तिथि जो 22 जून को प्रस्तावित है,उस संदर्भ में मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि एक मानव को मानवीय गुणों से मंडीत होना आवश्यक है।कबीर साहब ने यह ज्ञान दिया कि आत्म ज्ञान से ही एक मानव मानवीय गुणों, प्रेम‌ -करुणा, विरह, भक्ति, त्याग, समर्पण से युक्त होता है —
कबीरा खड़ा बाजार में, लिए लुकाठी हाथ।
जो घर जारे अपना,चले हमारे साथ।।विहंगम योग संत समाज का ज्ञान भी इसी पथ पर चलने की प्रेरणा देता है सत्संग के माध्यम से।
कार्यक्रम में भोजपुर जिला सचिव विजय पाण्डेय, परामर्शक दीपनारायण प्रसाद, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, आरा अनुमंडल संयोजिका रीना गुप्ता,प्ररार्मशक अमरेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ प्रमोद कुमार रंजन, जैयमालती राय, मीरा उपाध्याय, पिंकी प्रसाद, के अलावे दर्जनों गुरू भाई बहनों की उपस्थिति रही।

Related posts

इंसाफ मंच के राज्य सचिव द्वारा दिया गया बयान समाज को तोड़ने और देश को कमजोर करनेवाला!ऐसे संगठनो पर रोक लगनी चाहिए- दुर्गा राज

rktvnews

आईएफएफआई ने राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत कुशलापूर्वक रिस्टोर की गई सात क्लासिक फिल्मों की स्क्रीनिंग का उत्सव मनाया।

rktvnews

चतरा:राजस्व संग्रहण लक्ष्य हर हाल में पूर्ण करें, लंबित नामांतरण वादों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें: उपायुक्त रवि आनंद

rktvnews

सारण:मतदाता सूची के प्रारुप का अंतिम प्रकाशन 05.01.2024 को होगा।

rktvnews

भोजपुर:फाईलेरिया उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

बक्सर: जिलापदाधिकारी ने जल-जीवन-हरियाली योजना में प्रगति लाने हेतु की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment