RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

400 के नारे को मिला वैशाखी का सहारा : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह

साक्षात्कार के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने साक्षात्कार में शाहाबाद के मतदाताओं के प्रति जताया आभार।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार) 06 जून।पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद नेत्री डॉ कांति सिंह ने नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा है की 400 पार और मोदी की गारंटी की बात करने वालों को आज बैशाखी की आवश्यकता पड़ गई जो जनता ने उन्हें थमाई है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने देश समेत बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा इस क्रम में भी हमारे नेता लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने जिस संकल्प और मेहनत के साथ बिहार की जनता के बीच गए जिसका परिणाम आया की शून्य की जगह 5 सांसद हमारे पक्ष के निर्वाचित हो सकें। एक तरफ राजग के बड़े बड़े नेता बिहार में चुनावी कैंपेन कर रहे थे तो दूसरी तरफ हमारे युवा नेता शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद भी अकेले अपने दम पर निरंतर चुनाव का कैंपेन कर रहे थे।
पटना स्तिथ अपने आवास पर बातचीत के दौरान आरा से राजद की पूर्व सांसद रही और केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपनी भागीदारी निभाने वाली डा कांति सिंह ने कहा की खास तौर से मैं शाहाबाद के मतदाताओं की आभारी हूं की उन्होंने अपने मतों की ताकत से शाहाबाद की चारों सीटे महागठबंधन के हवाले करते हुए हमलोगों पर विश्वास जताया। जिसपर हम खरा उतरेंगे।
केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने उत्तर प्रदेश के लोकसभा के आए परिणामों पर चर्चा करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश की जनता ने मंदिर -मस्जिद के चक्कर में न पड़ कर विकास और रोजगार जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया। डॉ श्रीमती सिंह ने केंद्र सरकार के गठन को लेकर चल रही उठा पटक की राजनीति के सवाल पर कहा की अब नरेंद्र मोदी को वैशाखी पर ही चलना पड़ेगा।।

 

Related posts

भोपाल:युवाओं ने हमारे देश का नाम गौरवांवित किया : मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

देवघर :महाशिवरात्री पर शिवबारात को भव्य और अलौकिक बनाने का किया गया है प्रयासःउपायुक्त

rktvnews

चतरा:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला सुरक्षा व बाल विवाह रोकथाम पर जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 24 अप्रैल को होगा उत्तर क्षेत्र कृषि सम्मेलन।

rktvnews

भोजपुर:बिहार दिवस पर स्वस्थ रहे सुरक्षित रहे नुक्कड़ नाटक की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment