RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

आरा में मलेरिया को भागाएंगे, समाज को बचाएंगे” नारों साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई।एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी।

जानलेवा भी हो सकता है “मलेरिया बुखार” बरते एहतियात!घर के आस-पास रखे सफाई,कूलर और गमलों में न जमने दे पानी: डॉ के एन सिन्हा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 25 अप्रैल। आज विश्व मलेरिया दिवस पर मलेरिया विभाग, सदर अस्पताल कैंपस, आरा के द्वारा एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।जेल रोड स्थित अमीरचंद बालिका मध्य विद्यालय में इस रैली का उद्घाटन एसीएमओ, भोजपुर डॉ के एन सिन्हा ने फीता काटकर किया। साथ में थे डैम अश्विनी जी एवं डीपीएम रवि रंजन जी। उद्घाटन के समय विद्यालय शिक्षिका मधुलिका पांडे के द्वारा एक पुस्तक “स्वयं की आवाज” सिविल सर्जन डॉक्टर सुरेश प्रसाद सिंह एवं एसीएमओ डॉ कें एन सिन्हा के लिए दिया गया। इसके बाद डॉ के एन सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रैली के प्रचार गाड़ी को रवाना किया, जिसके पीछे सैकड़ों छात्राएं रैली में शामिल हुई। यह रैली मलेरिया के बारे में प्रचार करते हुए विद्यालय से जेल रोड, बाजार होते हुए सदर अस्पताल ,आरा के जीएनएम भवन के पास पहुंची। जहां छात्राओं ने नारा लगाया कि” मलेरिया को भागाएंगे, समाज को बचाएंगे”। डॉ कें एन सिन्हा ने मलेरिया के बारे में बताते हुए कहा कि मलेरिया बुखार ,साधारण बुखार से लेकर जानलेवा तक हो सकता है, जब ये दिमाग को पकड़ता है और दिमागी मलेरिया हो जाता है। इस बीमारी से बचने के लिए अपने घर के आस-पास एवं घर में कहीं भी पानी नहीं जमने देना चाहिए, जैसे गढ़ों में या घर के भीतर कूलर, गमलों में। जमे पानी पर किरासन तेल का छिड़काव करना चाहिए। रात में मछरदानी लगा कर सोना चाहिए एवं बाहर निकलने पर मच्छर वाले क्षेत्र में मच्छर निरोधक मलहम ,ओडोमोज लगाना चाहिए। घर मैं अक्सर एंटी मॉस्किटो स्प्रे करना चाहिए। खतरनाक रूप में मलेरिया होने पर शरीर का असंख्य लाल रक्त कण टूट जाते है एवं जौंडिस और सिंकॉप अटैक से खतरा की संभावना रहती है। अतः सभी लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक होना चाहिए और सफाई पर ध्यान देना चाहिए ।इस रैली में मलेरिया विभाग के वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी रिचा कुमारी, प्रियंका जी, विनय जी, अमित पटेल ,चंदन जी ,संतोष जी आदि सभी मलेरिया फलेरिया के कर्मचारियों का सहयोग रहा । अन्य उपस्थित लोगों में थे विनोद कुमार ,दीपक कुमार, गार्ड सत्येंद्र कुमार ,बड़क एवं निक्कू जी आदि।

Related posts

भोजपुर:धान में पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी कृषकों के लिए लाभकारी:डॉ. राम नरेश कृषि वैज्ञानिक

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर यूनिटी‘ मैराथन को दिखाई हरी झण्डी।

rktvnews

पहलगाम में कायराना आतंकवादी हमले के पीछे के लोगों को जल्द ही करारा जवाब मिलेगा, सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी: रक्षा मंत्री

rktvnews

भोजपुर: महुली घाट पर विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

rktvnews

पटना:कबीर की तरह अक्खड़ और फक्कड़ किंतु जीवंत कवि थे नागार्जुन : डॉ सुलभ

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर विश्वभर में बसे भारतीय समुदाय को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment