RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शुद्ध प्राण वायु के लिए एक पौधा आवश्यक लगाऐं : प्रो लतिका वर्मा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जून। बुधवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में ” विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर लतिका वर्मा ने की। प्रो लतिका ने बताया कि 5 जून को दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । इस बार पर्यावरण दिवस का थीम है- ‘हमारी भूमि हमारा भविष्य’। इस वर्ष का विश्व पर्यावरण दिवस अभियान भूमि पुनस्थापन, मरुस्थलीकारण और सूखे से निपटने पर केंद्रित है। अच्छी बात है कि अब लोग जागरुक हो रहे हैं और धरती पर हरियाली को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। पर्यावरण हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। प्रकृति का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे ही हमारे तत्व की सुरक्षा है। विश्व के सामने एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। जलवायु परिवर्तन व प्रदूषण जैसे मुद्दों के कारण हमारा जीवन खतरे में पड़ गया है। अपने शुद्ध प्राण वायु के लिए एक पौधा अवश्य लगायें ताकि हमारी धरती हरी-भरी हो और पर्यावरण संरक्षण हो सके। अगर समय रहते हुए ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति नहीं सम्भले तो हम सभी का अस्तित्व इस धरती से समाप्त हो जाएगा। प्रकृति के प्रति अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएं। मौसम का परिर्वतन होना स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। पानी का भी ज्यादा बर्बादी लोग कर रहे हैं। जंगल पेड़ों को काट लोग बड़े-बड़े इमारतों को निर्माण कर रहे हैं। आज के समय में जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण गंभीर समस्या बन चुका है। इस दौरान पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार , आनंद रत्न मौर्य , शिल्पा मौर्या , नेहा पांडेय, प्रियंका कुमारी , खुशी कुमारी , चांदनी कुमारी, रेखा कुमारी, सोविंदा पासवान, राहुल कुमार व कई लोग उपस्थित रहें।

Related posts

बागपत:मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मतदाताओं से लिया फीडबैक, पूछा “आपने SIR फॉर्म भरा या नहीं?

rktvnews

भोजपुर : खरीफ महाभियान-2024 आयोजित! प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट हेतु भोजपुर से 33 खिलाड़ियों का चयन।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर:संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर में हजारों श्रद्धालु कथा और झांकी से हुए भावविभोर।

rktvnews

भोजपुर: अमीरकी सरकार द्वारा भारतीयों पर किए गए अत्याचार के खिलाफ़ AISA और RYA का विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

झारखंड:कृषि मंत्री दीपिका पांडेय ने किया सिदरौल, नामकोम स्थित लाह कारखाना का भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment