आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 30 अगस्त। आज जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के तत्वाधान में अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में भोजपुर का प्रतिनिधित्व करने के लिए 33 खिलाड़ियों का चयन किया गया है यह चयन अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट कैंप के लिए हुआ है कैंप में खिलाड़ी कुछ फुटबॉल के बारीकियां सीखेंगे
यह कैंप जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के कार्यालय सचिव डॉ रंजन सिंह लाल बहादुर लाल और नेशनल लेवल के खिलाड़ी सौरव सिंह जो संतोष ट्रॉफी खेल चुके हैऔर कितनी बार ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट भी खेल चुके हैं ये तीनों कोच की भूमिका में रहेंगे यह काम इन्हीं तीनों के इर्द-गिर्द रहेगा और वहां पर मौजूद सह सचिव धनजी कुमार भी होंगे और साथ में धर्मेश उपाध्याय सुनील सिंह और कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद होंगे। कैंप में चयनित खिलाड़ी की सूची इस प्रकार है:- प्रिंस कुमार, हरखेन कुमार सिंह, आमिर सोहेल अंकित कुमार सिंह आदित्य सिंह विराट सिंह दशरथ चौधरी रोहित कुमार मोहित कुमार सिंह चंदन कुमार धर्मेंद्र कुमार धीरज कुमार धनु कुमार उत्तम कुमार मोनू कुमार सूरज कुमार अजीत कुमार विशाल कुमार ऋषभ कुमार गुड्डू कुमार मुकेश कुमार सत्यम कुमार राहुल कुमार सर्वोत्तम कुमार विकास कुमार मोरध्वज कुमार ऋषि कुमार अनिकेत कुमार संगम कुमार बदरे आलम मसीहु जमाल सनी सिंह भोजपुर जिले के यही खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगे यह कैम्प वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में 1 सितंबर 2023 से कराया जाएगा खिलाड़ियों का आने का समय 7:30 बजे से लेकर 8:00 बजे तक उसके बाद स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा इस आसय की जानकारी जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
