RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

रामगढ़:बच्चों के नियमित टीकाकरण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

RKTV NEWS/ रामगढ़(झारखंड)06 जून।बच्चों के नियमित टीकाकरण को लेकर बुधवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद से नियमित टीकाकरण के तहत स्वास्थ्य विभाग के पूर्व में हुई जिला स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी ली जिसके उपरांत डब्लूएचओ से डॉ अमरेंद्र कुमार एवं डॉ सलीन के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपायुक्त एवं बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को रामगढ़ जिले में बच्चों के नियमित टीकाकरण के तहत खसरा एवं रूबेला सहित बच्चों में नियमित टीकाकरण के अभाव में होने वाली विभिन्न बीमारियों को लेकर जिले में अब तक हुए कार्यों की जानकारी एवं उनमें किए जाने वाले सुधार के संबंध में किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया गया।बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को खसरा एवं रूबेला संबंधित मामलों की पहचान हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने एवं सर्विलेंस सिस्टम में सुधार के तहत सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों आदि में आने वाले बच्चों जिनमे घमौरी के साथ-साथ बुखार के लक्षण हो उन्हें चिन्हित कर डीआरसीएचओ एवं डब्लूएचओ के चिकित्सकों के संज्ञान में लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने आम जनों तक खसरा एवं रूबेला से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने एवं किसी भी बच्चे में इसका लक्षण दिखने पर त्वरित रूप से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
जिले में सुदृढ़ रूप से नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य केन्द्रों उप स्वास्थ्य केन्द्रों आदि में टीकाकरण हेतु पर्याप्त कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिले में प्रभावी तरीके से नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने को लेकर बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आम जनों के अनुपात में एएनएम व सहियाओं की उपलब्धता पर चर्चा करते हुए आम जनों के अनुपात में पर्याप्त मात्रा में एएनएम, सहियाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को नियमित टीकाकरण के तहत होने वाले प्रत्येक कार्य को सरकार के UWIN पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया।
इन सबके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों के साथ ग्रीष्म अवकाश के उपरांत विद्यालयों के खुलने के बाद अभियान मोड में बच्चों के लिए टीडी (टिटनेस डिप्थीरिया) टीकाकरण सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डीआरसीएचओ, चिकित्सा पदाधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

सशस्त्र बलों को आज के लगातार विकसित हो रहे बहु-क्षेत्रीय वातावरण में संयुक्त रूप से काम करना चाहिए और भविष्य के लिए तैयार रहना चाहिए: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

rktvnews

डीएम व एसएसपी ने किया अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास का संयुक्त निरीक्षण!सुरक्षा को लेकर दिये कई निर्देश।

rktvnews

उर्दू- बांग्ला TET परिणामों की जल्द घोषणा हेतु माले विधायक दल के विधान सभा सदस्य महबूब आलम और मनोज मंजिल ने बिहार के मुख्य मंत्री को संयुक्त रूप से पत्र सौंपा।

rktvnews

भोजपुर : देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा का युवा कार्यकर्ता सम्मान समारोह सम्पन्न।

rktvnews

बिहार: बक्सर: बिना निबंधन और अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर कार्रवाई,किए गए सील।

rktvnews

Leave a Comment