RK TV News
खबरें
Breaking News

तीन दिवसीय ऑक्टेव-25 का शुभारंभ छग के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका करेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति सत्य नारायण राठौर करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता।

खैरागढ़/छग (रवींद्र पांडेय) 20 मार्च। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ऑक्टेव-25 का शुभारंभ छत्तीसढ़ के राज्यपाल एवं इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति सत्य नारायण राठौर करेंगे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर की निदेशक आस्था कार्लेकर होंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ 21 मार्च की शाम 5ः30 बजे अतिथियों के कर कमलों से किया जायेगा, जिसके पश्चात कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले शाम 4 बजे से विश्वविद्यालय परिसर में पूर्वोत्तर राज्यों के आकर्षक एवं उपयोगी हस्तशिल्पों के साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया जायेगा, जिसका आनंद आम नागरिक ले सकते हैं।

Related posts

सफलता की कहानी: दरभंगा:10 हज़ार की सहायता ने बदल दी सुनीता देवी की जिंदगी, मिथिला पेंटिंग से बनी आत्मनिर्भर।

rktvnews

भोजपुर:समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश, बीडीओ “मॉडल टोला विकसित का प्रस्ताव भेजे।

rktvnews

भारतीय सेना की ओर से रासायनिक, जैविक, रेडियोधर्मी और आण्विक हमलों से सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों की खरीद।

rktvnews

भोजपुर:बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद ,एक तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

भारतीय सेना ने “युद्ध और गोलाबारी के बदलते स्वरूप” विषय पर पहले जनरल एस एफ रोड्रिग्स स्मारक व्याख्यान का आयोजन किया।

rktvnews

पटना:प्रेम, प्रकृति और लोक-मंगल के कवि हैं दिनेश्वर लाल दिव्यांशु : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment