आरा/भोजपुर 24 जनवरी। आज आरा सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता शंभू शरण सिंह के आक्समयिक निधन पर नो वर्क रहा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में जिला बार एसोसिएशन द्वारा शोक सभा आयोजित की गई।
शोक सभा में मुख्य रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अलावा सभी न्यायिक पदाधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ,सचिव जयंत कुमार सिंह,अधिवक्ता अमित कुमार बंटी सहित अन्य उपस्थित थे।


