RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,भाषण सह पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित।

पानी के लिए अगला विश्व युद्ध होगा: डॉ अर्चना सिंह

ऑक्सीजन और जल के लिए पौधारोपण करना होगा :एस के रूंगटा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जून। बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया भोजपुर इकाई द्वारा स्थानीय शांति स्मृति संभावना आवासीय विद्यालय मझौंवां में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ हॉस्टल के अध्यक्ष, नेत्र सर्जन डॉक्टर एस के रूंगटा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर/ विद्यालय परिसर में फूलदार पौधा रोपण प्रातः कालीन वेला में उपस्थित अतिथियों के हाथों किया गया।
तत्पश्चात विद्यालय के जुबली हॉल में छात्र-छात्राओं के बीच
हमारी धरती हमारा भविष्य विषय पर भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के बाद यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भोजपुर की चेयरमैन सह प्राचार्या डॉक्टर अर्चना सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया खासकर छात्र-छात्राओं का जिन लोगों ने स्कूल बंदी के बाद इतनी संख्या में उपस्थित रहे। 5 जून प्रतिवर्ष आता है लेकिन अब केवल कहने की जरूरत नहीं बल्कि कुछ करने की जरूरत है लगातार बढ़ते तापमान ने विश्व को सकते में डाल दिया है।इससे बचने का सबसे आसान उपाय है कि हम सभी घर पर,बगीचे में, छोटे जगहों पर पौधारोपण आवश्य करें। विश्व स्तर पर पानी के लिए मारामारी चल रही है जिसका असर शहर से लेकर देहात तक दिख रहा है।अब पानी के लिए विश्व युद्ध होने की आशंका बढ़ गई है। इसीलिए भी पानी का संरक्षण जरूरी है। विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए डा सिंह ने कहा विद्यालय प्रबंधन की जानकारी में जो पौधा रोपण कर उसे जीवंत बनाए रखेगा उसको 10 मार्क्स अतिरिक्त दिए जाएंगे।
अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर एस के रूंगटा ने विद्यालय प्रबंधन की विशेषताएं,छात्र-छात्राओं की गतिविधियां को विस्तार से रखते हुए निदेशक डॉक्टर कुमार द्विजेंद्र , प्राचार्या डॉक्टर अर्चना सिंह के साथ-साथ पौधा रोपण से लेकर जल संरक्षण तक अनेक संस्मरण सुनाते हुए समझने का प्रयास किया।डॉक्टर रूंगटा ने बताया कि 500 करोड़ पौधे प्रतिवर्ष लगाने की जरूरत है ।जिसे केवल सरकार पर थोपा नहीं जा सकता। इसकी लिए हर लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी।तब शुद्ध ऑक्सीजन और पीने का पानी के लिए प्राप्त होगा।
वही डॉक्टर विवेक राज डेंटल सर्जन ने पौधारोपण के साथ-साथ स्वयं को भी स्वस्थ रखने पर बल दिया और बताया कि मुंह प्रवेश द्वार है।जो कुछ भी हम खाते हैं मुख के माध्यम से भीतर जाता है। मुख की गंदगी भीतर जाकर अनेक रोग पैदा कर सकती है। इसलिए मुख की सफाई अति आवश्यक है। इन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को अपनी तरफ से एक डेंटल पेस्ट का वितरण भी किया।
सभी प्रतिभागियों को यूथ हॉस्टल के पदाधिकारियों के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। भाषण प्रतियोगिता
प्रथम- अस्मिता ,द्वितीय -आलोक अतुल्य तृतीय -ऋतुराज ।
पेंटिंग प्रतियोगिता
प्रथम- आर्यन,द्वितीय -सहला जबी
तृतीय -शाश्वत आदि रहे।इन सभी विजेताओं को मोमेंट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन श्री अरविंद ओझा और धन्यवाद ज्ञापन विष्णु शंकर जी के माध्यम से किया गया। प्रमुख उपस्थित लोगों में डॉक्टर एस के रुंगटा, डॉक्टर कुमार द्विजेंद्र,डा अर्चना सिंह, अजय कृष्णा अग्रवाल, सरदार गुरु चरण सिंह, कृष्ण माधव अग्रवाल उर्फ टिंकू जी,डा विवेक राज,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि रहे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने विडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा की पंचायतों के क्लस्टर योजना की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

राजस्थान: हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली।

rktvnews

बेतिया:सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को हर गरीब तक पहुंचाने में मदद करेगी विधिक सेवा शिविर : जिला जज

rktvnews

भारत-सऊदी अरब निवेश फोरम की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में दोनों देशों में कार्यालय स्थापित करने का निर्णय।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग पर रहेगा फ़ोकस:दिया कुमारी

rktvnews

अमेरिका प्रवासी मज़दूरों का कैसे इस्तेमाल करता है?

rktvnews

Leave a Comment