RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश की जल संपन्नता में योगदान का संकल्प।

RKTVNEWS/जयपुर(राजस्थान )05 जून। राजस्थान सीएमओ की सोशल मीडिया तथा कम्यूनिकेशन टीम द्वारा बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर स्थित उद्यान में पक्षियों के लिए बांधे गए भगीरथ परिंडो को जल से भरा गया और राजस्थान को जल सम्पन्न बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर सीटीओ गौरव शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ईआरसीपी एवं अन्य जल परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश को जल सम्पन्न बनाने की राह प्रशस्त कर रहे हैं, उसी प्रकार हम सभी को मानवीयता की भावना के साथ प्रदेश को जल सम्पन्न बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भगीरथ प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया टीम द्वारा पिछले दिनों उद्यान में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए भगीरथ परिंडा लगाने का अभियान चलाया गया था।
इस अवसर पर आईस्टार्ट राजस्थान के प्रभारी अधिकारी तपन कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सिस्टम एनालिस्ट (संयुक्त निदेशक) प्रदीप कुमार शर्मा सहित सोशल मीडिया टीम के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

लद्दाख में सिंधु नदी घाटी की झील के तलछट के रिकॉर्ड से 19 से 6 हजार साल पहले की जलवायु भिन्नता को समझने में मदद मिली

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मलेशिया में प्रवासी भारतीयों के प्रमुख सदस्यों के साथ संवाद किया।

rktvnews

आरईसी और पीएनबी ने अगले तीन वर्षों में 55,000 करोड़ रुपये के अवसंरचना परियोजना ऋण के सह-वित्तपोषण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

पीएचडीसीसीआई ने भारत की पाककला विरासत को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय युवा शेफ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

rktvnews

आधुनिक शिक्षा प्रदान करते हुए सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए नए भारत में अधिक गुरुकुलों की आवश्यकता है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में भारत के भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया

rktvnews

Leave a Comment