
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 मई।आज नहर कार्यालय के प्रांगण में शाहाबाद दुग्ध उत्पादन सुधा डेयरी कर्मचारी की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता बाल मुकुंद चौधरी जिला सचिव एक्टू ने किया। उपस्थित कर्मियों को सम्बोधित करते हुए बाल मुकुंद चौधरी ने कहा कि आज जो चल रहा है पूरे देश में निजीकरण, कार्पोरेट कंपनी को लागू किया गया है।जो आज श्रमिकों द्वारा आन्दोलन किया जा रहा है, केवल और केवल स्थाई और रोजगार की गारंटी के लिए। सभी सरकारी विभागों को निजि हाथो को दिया जा रहा है, इसलिये सुधा डेयरी में भी बर्षों से कार्य करने वाले 25कर्मी को नए ठेकेदार द्वारा कार्य से बिना जानकारी दिये निकाल दिया गया, अब आंदोलन के सिवाय दूसरा कोई विकल्प नहीं है, सभी को एकसाथ होकर रणनीति बनाकर धरना प्रदर्शन करना होगा। कर्मचारी महासंघ गोप गुट के जिला सचिव सुमन जी ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में निजीकरण का दौर जारी है, मजदूर का आंदोलन जारी है, संविदा मानदेय नियोजित कर्मियों का आंदोलन स्थायीकरण के लिए जारी है, किसानों का आंदोलन, पुराना पेंशन के लिए आन्दोलन जारी है, इसी बीच शाहाबाद सुधा डेयरी आरा में भी 10 से 15 वर्षो से कार्यरत कर्मचारियों को नए ठेकेदार द्वारा एक झटके में बिना जानकारी दिये कार्य से निकाल दिया गया। इनके साथ अन्याय किया गया है आज ये सभी कर्मी बाल बच्चों के साथ रोड़ पर आ गए हैं, सुधा डेयरी कर्मचारी संघ भोजपुर एक्टू कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर ने जिला प्रशासन सहित सुधा डेयरी के पदाधिकारी से कहना चाहती हैं कि कार्य से वंचित 25दैनिक मजदूरों को सुधा डेयरी में कार्य पर रखा जाए, नहीं तो रणनीति बनाकर अनवरत आंदोलन ही आखिरी रास्ता होगा।बैठक को रबीन्द्र,मुकुल, मिथिलेश, दीपक, रौशन, जितेंद्र, हर बंश,मुरारी, अवध बिहारी, कमलेश, मदन जय लाल सहित अन्य कर्मी भी संबोधित किया।
