RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)06 जनवरी।जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों ने अपनी समस्याएँ उपायुक्त कीर्तिश्री जी के समक्ष रखीं।
जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, स्वास्थ्य , आवास, शिक्षा विभाग सहित अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक मामले को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों को अपनी समस्याएँ सीधे प्रशासन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है और इसका उद्देश्य त्वरित समाधान के साथ प्रशासन पर जनविश्वास को और मजबूत करना है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन, चतरा द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।

Related posts

सावरकर के ‘हिंदुत्व’ को डॉक्टर अम्बेडकर ने सिर्फ असंगत नहीं, देश के लिए खतरनाक भी बताया था।

rktvnews

नारनौल:जिला स्तरीय गीता महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाएगी प्रदर्शनी।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाएंगी जन सुराज प्रत्याशी।

rktvnews

राजस्थान:कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने पदभार किया ग्रहण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारतीय संस्कृति में गुरूजनों का स्थान सर्वोच्च: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सीतामढ़ी:लोकसभा आम निर्वाचन –2024 के अंतर्गत एकल खिड़की कोषांग से संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment