RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

शाहाबाद में इंडिया को क्लीन स्वीप एनडीए सफाचट।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 5 जून। बिहार के पुराने जिला शाहाबाद जिला में इंडिया गठबंधन ने क्लीन स्वीप किया है और एनडीए गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है। शाहाबाद जिला का मुख्यालय आरा हुआ करता था। पुराना शाहाबाद जिला, जिसे आरा जिला भी कहा जाता है, मे अब चार जिले बन चुके हैं। भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास। भोजपुर जिला का मुख्यालय आरा, बक्सर जिला का मुख्यालय बक्सर, कैमूर जिला का मुख्यालय भभुआ और रोहतास जिला का मुख्यालय सासाराम है। इन चारों जिला में लोक सभा की चार सीटें  हैं। आरा लोक सभा क्षेत्र, बक्सर लोक सभा क्षेत्र, सासाराम (सु) लोक सभा क्षेत्र और काराकाट लोकसभा क्षेत्र। इन चारों लोक सभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की बल्ले-बल्ले हो गई। आरा लोक सभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के भाकपा (माले) ने जीत दर्ज की है। यहाॅ से भाकपा (माले) के सुदामा प्रसाद ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री तथा पूर्व आईएएस अधिकारी राजकुमार सिंह (आरके सिंह) को शिकस्त दी है। सुदामा प्रसाद को 5,29,382 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आरके सिंह को 4,69,574 मतों से संतोष करना पड़ा। सुदामा प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को 59,808 मतों से पराजित किया। वर्ष 2019 के लोक सभा चुनाव में आरके सिंह ने 1,47,285 मतों के अंतर से चुनाव जीता था। बक्सर लोक सभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन से राजद के सुधाकर सिंह ने भाजपा के मिथिलेश तिवारी को 30,091मतों से हराया। राजद के सुधाकर सिंह को 4,38,345 मत मिले जबकि भाजपा के मिथिलेश तिवारी 4,08,254 मत ही प्राप्त कर सके। यहाँ से वर्ष 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा के केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने 1,17,609 मतों के अंतर से चुनाव जीता था। सासाराम (सुरक्षित) क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस के मनोज कुमार ने एनडीए गठबंधन के भाजपा के शिवेश राम को 19,157 मतों से हराया। वर्ष 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा ने यहाँ से 1,65,745 मतों के अंतर से चुनाव जीता था। काराकाट लोक सभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के भाकपा (माले) के राजाराम सिंह को विजयश्री मिली। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी तथा प्रसिद्ध गायक पवन सिंह को 1,05,858 मतों से हराया। राजा राम सिंह को 3,80,581 मत मिले जबकि निर्दलीय प्रत्याशी तथा प्रसिद्ध गायक पवन सिंह को 2,74,723 मतों से ही संतोष करना पड़ा। यहाॅ पर एनडीए गठबंधन के उपेंद्र कुशवाहा को तीसरे पायदान पर जाना पड़ा। इन चारों लोक सभा सीट पर इंडिया गठबंधन का कब्जा हो गया जबकि ये चारों लोक सभा सीट पिछली बार भाजपा के पास थी। इस क्षेत्र में इंडिया गठबंधन का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहा।
लोक सभा निर्वाचन 2024 के चुनाव परिणाम ने इंडिया गठबंधन के राजद और कांग्रेस को संजीवनी प्रदान की है। राजद ने 20 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर 17.39 प्रतिशत सफलता हासिल की है। वर्ष 2019 के लोक सभा चुनाव में राजद का खाता भी नहीं खुला था जबकि कांग्रेस को मात्र एक सीट मिली थी। पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए को बिहार के 40 में से 39 सीटें मिली थीं। इस चुनाव में राजद को चार सीट, कांग्रेस को तीन सीट और भाकपा (माले) को दो सीट मिली हैं। राजद को चार सीटों का, कांग्रेस को तीन सीटों का और भाकपा (माले) को दो सीटों का फायदा हुआ है। इंडिया गठबंधन को 9 सीटें मिली हैं जबकि पूर्णिया की एक सीट पर निर्दलीय पप्पू यादव ने जीत हासिल की है। तीन सीटों पर मुकेश सहनी के विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने चुनाव लङा पर उसे किसी भी सीट पर सफलता हासिल नहीं हो सकी। इस चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की जोड़ी काफी चर्चा में रही। हेलीकॉप्टर में मछली खाने से लेकर केक काटने तक की चर्चा खूब रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के नेताओं ने जमकर निशाना साधा।

Related posts

बागेश्वर धाम सरकार में सरकार : साम्प्रदायिकता और कॉर्पोरेट का विधिवत पाणिग्रहण।

rktvnews

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2023

rktvnews

सूचना जन सम्पर्क और जल संसाधन विभाग मंत्री संजय कुमार झा द्वारा नवादा सदर प्रखंड के पंचायत पौरा में स्थित योजना के कार्याें का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

rktvnews

भोजपुर:रामलीला मैदान में 20 से 25 अप्रैल तक मां वैष्णवी लीला मंडली द्वारा होगी श्री कृष्ण लीला : समाजसेवी प्रेम पंकज

rktvnews

एम्स, दरभंगा का निर्माण कार्य तथा डी०एम०सी०एच० का पुनर्विकास कार्य तेजी से पूर्ण करें: मुख्यमंत्री

rktvnews

आरा रमना चर्च में मदर्स डे पर आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment