RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अण्डर 19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में भोजपुर ने सहरसा को 5 विकेट से हराया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अक्टूबर। गुरूवार को खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन गया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अण्डर 19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा दिन का पहला मैच सहरसा बनाम भोजपुर के बीच खेला गया। सहरसा के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सहरसा पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 42 रन बना पाए। भोजपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान मोहित सिंह ने दो ओवर में आठ रन देकर एक विकेट, सचिन, सुशील कुमार सिंह ने एक एक विकेट, नैतिक कश्यप ने दो विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही महज 19 रनों के स्कोर पर पांच खिलाड़ी आउट हो कर पवेलियन में वापस आ गया। फिर प्रत्युष और ओम जी ने तावातोड बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर को सातवें ओवर में जीत हासिल करवाया।इस मैच को भोजपुर ने पांच विकेट से जीता हासिल किया ‌। भोजपुर का अगला मैच 20/10/24 को नवादा से है। इसकी जानकारी भोजपुर अण्डर 19 क्रिकेट टीम के टीम प्रबंधक कुमार विजय ने दिया।

Related posts

जल शक्ति मंत्रालय ने 6 नदियों का बेसिन प्रबंधन करने के लिए 12 तकनीकी शिक्षा संस्थानों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया।

rktvnews

नैनीताल:3 दिवासीय आयुष्कामिय (आयुर्वेदिक एवं होमिोपैथिक)निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

rktvnews

रामगढ़:संघर्ष से आत्मनिर्भरता की ओर: प्यासो देवी की प्रेरणादायक सफलता की कहानी।

rktvnews

खैरागढ़:लोक कलाओं में एकात्मकता : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘लोक जीवन में कला’ पर विमर्श।

rktvnews

भारत की पहली कैनबिस मेडिसिन परियोजना का नेतृत्व जम्मू करेगा।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बेतिया में भरी हैदराबाद के दंपति की गोद।

rktvnews

Leave a Comment