
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई।शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गांव बाढ़ से काफी प्रभावित रहा और कई घर गंगा में विलीन हो गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में सरकार और स्वयंसेवी संगठन लगातार सहयोग कर रहे हैं। इन्हीं बाढ़ पीड़ितों के लिए रेडक्रास सोसायटी भोजपुर जिला इकाई द्वारा राहत सामग्री के साथ पदाधिकारीयों की टीम जाकर प्रभावित स्थल पर लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।
प्रभावित 50 परिवारों को तारपोलिन सीट जिससे कि वह झोपड़ी बनाने में सहयोग ले सके, बर्तन, बाल्टी, मग, चादर, मच्छरदानी, टॉर्च एवं साबुन और कुछ दैनिक जीवन में काम आने वाली अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया।राहत सामग्री के वितरण में प्रो निलांबुज सिंह एवं प्रो डॉक्टर लक्ष्मी कुमारी रही जब की भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के उप संरक्षक लाल दास राय पूर्व एमएलसी एवं पूर्व वाइस चेयरमैन डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह ने अपना विशेष योगदान दिया। रेड क्रॉस जिला इकाई की तरफ से सहयोग के रूप में इस विभीषिका से इन सामग्रियों को एकत्रित करने में प्रोफेसर निलांबुज एवं डॉ लक्ष्मी की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में रेड क्रॉस जिला इकाई के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं घूम-घूम कर प्रभावित लोगों को चिन्हित किया तथा उनके बीच सामग्री का वितरण किया इनके नाम इस प्रकार रहे- अचल जी, प्रभात मिश्रा, मनोज शाह, राजेश सिंह, कुमार सागर, विकास कुमार एवं शांतनु प्रमुख रहे। संपूर्ण कार्यक्रम रेड क्रॉस जिला इकाई की सचिव डॉ विभा कुमारी जो स्वयं उपस्थित रही उनकी देखरेख में हुआ।
