RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में किया गया वृक्षारोपण।

पर्यावरण संरक्षण से ही मानव जीवन का अस्तित्व है सुरक्षित: न्यायाधीश ऋषि कुमार सिंह

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)05 जून ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज 05 जून को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के तत्वाधान में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ वृक्षरोपण किया गया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, ऋषि कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण से ही हमारा अस्तित्व सुरक्षित रह सकता है यह हमें नहीं भूलना चाहिए। दुनिया भर में आज पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए है। युवाओं व बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को जगाने की कोशिश की जा रही है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गौतम कुमार ने बताया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण द्वारा मिलकर वृक्ष लगाया गया। आगे सचिव ने बताया कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने से पर्यावरण शुद्ध रहता है एवं हमें स्वच्छ वायु प्राप्त होती है। सभी व्यक्ति को एक एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

जातीय गणना का कार्य शुरू।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय युवा उत्सव में बिखेरा जलवा।

rktvnews

उत्तराखंड: प्रदेश सरकार राज्य में बकाएदारों पर कसने जा रही शिकंजा।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के आवेदनों की समीक्षा की, आवेदनों के त्वरित निष्पादन का दिया निदेश।

rktvnews

सिवान:राघवेंद्र सिंह खरवार ने सिवान से वाराणसी इंटरसिटी और रेलवे क्रॉसिंग पर फूट ओवर ब्रिज की मांग हेतु रेल मंत्रालय सहित वरीय अधिकारियों को लिखा पत्र।

rktvnews

भोपाल:निष्पक्षता, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता ही पुलिस अधिकारी की पहचान : पुलिस महानिदेशक

rktvnews

Leave a Comment