RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 04 जून।राज्य शासन ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है।
समिति मे अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव/ सचिव, ऊर्जा,वित्त, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पावर मेनेजमेंट कम्पनी लिमिटेड, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, को सदस्य बनाया गया हैं। अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, सदस्य सचिव होंगे। एवं चेयरमैन, स्टेट लैवल बैंकर्स कमेटी, सह सदस्य सचिव होंगे।
समिति द्वारा योजना के सभी घटकों के अंतर्गत प्रगति की नियमित समीक्षा की जायेगी। योजना के क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच आवश्यक समन्वय, सभी सरकारी भवनों को रूफटॉप सोलर से संतृप्त करने की कार्ययोजना तैयार करना। कार्य योजना के कार्यान्वयन की निगरानी और पर्यवेक्षण करना। विशेष रूप से, सरकार की अन्य योजनाओं के लाभार्थियों में, रूफटॉप सोलर के लिए जागरूकता, क्षमता निर्माण और योजना क्रियान्वयन के लिए मैदानी स्तर पर विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करना। योजना की प्रगति की नियमित (अधिकतम 3 माह में) समीक्षा करना, ताकि समय-सीमा में लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। योजना को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करना। योजना क्रियान्वयन के संबंध में भारत सरकार के नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के साथ समन्वय करना और राज्य में योजना क्रियान्वयन में सुधार के उपाय सुझाने का दायित्व निर्वहन किया जाऐगा।

Related posts

आईपीएफ के संस्थापक महासचिव और भाकपा-माले केंद्रीय कंट्रोल कमिशन के पूर्व चेयरमैन दिग्गज नेता का• राजाराम का निधन!जिला कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सदन में विनियोग विधेयक पर बोलते हुए भोजपुर में बिजली कटौती सहित विभिन्न मांगों को उठाया।

rktvnews

भोपाल:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष पर दो दिवसीय नृत्यधाम संस्था भुवनेश्वर द्वारा भव्य सांस्कृतिक आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: जनता कृषक इंटर कॉलेज पंवासा के रजत जयंती वार्षिकोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोजपुर:सिविल सोसायटी का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी।

rktvnews

रांची:भाषा की प्रेषणीयता के लिए व्याकरण का ज्ञान अपेक्षित है : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment