RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सीतामढ़ी: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की।

RKTV NEWS/सीतामढ़ी( बिहार) 03 जून।कल, 4 जून को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 05–सीतामढ़ी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना प्रात 8:00 बजे पूर्वाह्न से सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी गोसाईपुर, डुमरा में होगी। सफल, सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से मतों की गिनती की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। सुरक्षा के माकूल प्रबंध किए गए हैं। थ्री लेयर टाइट सिक्योरिटी व्यवस्था एवं सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में मतों की गिनती होगी।पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों /पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। कॉलेज परिसर में ही मीडिया सेंटर बनाया गया है। जहां भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत प्राधिकार पत्र के आलोक में मीडिया सेंटर में मीडिया कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है।साथ ही धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू है।अतः कोई भी
विजयी अभ्यर्थी द्वारा किसी भी परिस्थिति में विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। मतगणना स्थल से 500 मीटर की दूरी तक यातायात नियंत्रण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अनाधिकृत वाहनों एवं व्यक्तियों का प्रवेश निषेध होगा। विधि व्यवस्था संधारण हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में आज जिलाधिकारी रिची पांडे एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के द्वारा मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी तरह की चूक या गलती पर सख्त कार्रवाई अपेक्षित होगी।

Related posts

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में पैक्स को सशक्त करने के लिए बैठक आयोजित।

rktvnews

रामगढ़:चौकीदार बहाली के तहत द्वितिय शारीरिक दक्षता परीक्षा का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण!व्यवस्था दुरुस्त करने व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की कही बात।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

Leave a Comment