RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाकपा माले की टीम अनाईठ मुसहर टोली के निरिक्षण के लिए पहूंची!अनाईठ पोखरा मुसहर टोली के लोगों कि जिन्दगी नारकीय – क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 01 सितंबर,। आज भाकपा माले की टीम अनाईठ मुसहर टोली का निरिक्षण करने के लिए छोटकी मुसहर टोली और पोखरा मुसहर टोली का दौरा किया।भाकपा माले कि टीम ने निरिक्षण मे पाया की दोनों मुसहर टोली के लोगों का जीवन नारकीय है।नगर निगम के बने शौचालय पानी में कोई सुविधा नहीं है।गंदगी का अंबार लगा हुआ है,गली का पक्का नहीं हुआ है .नाली बजबजा रही है वह भी पक्का नहीं हुआ है. झोंपड़ी मे लोग जीवन गुजारने के लिए विवश है, 40 साल पहले बने घर के छत गिर रहे है प्राय: सभी छत चु रहे है. राशन की जबरदस्त किल्लत है।
भाकपा माले की इस टीम के नेता पार्टी के राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि स्वछता मिशन के तहत पोखरा मुसहर टोली मे एक भी शौचालय नहीं बने।भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक भी मुसहर जाति के एक भी परिवार का घर नहीं बना है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि शौचालय और मकान न बनने के पिछे नगर निगम के निकम्मेपन और गरीब विरोधी चरित्र को उजागर करता है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा नगर के होल्डिंग टैक्स वसुलने के लिए नगर आयुक्त और भाजपाई मेयर नीजी कम्पनी को सौंपने पर आमादा और दूसरी तरफ नारकीय जीवन जीने वाले मुसहर टोली के अंदर जीवन की मुलभुत सुविधा भी बहाल नहीं कर पा रहे है.बल्कि भाजपाई मेयर आरा नगर निगम को बेचने पर आमादा हैं वे कमिशन खोरी के लिए आपस मे झगड़ते हैं।
ऐपवा नेत्री संगिता सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए शौच की बहुत ही गंभीर समस्या है न उन्हें नहाने के लिए कोई जगह है न उनके लिए पेशाबखाना का प्रबंध है उनका जीवन काफी कठीन है।
भाकपा माले की टीम ने आह्वान किया कि जीवन के सभी बुनियादी सुविधा बहाल करने के लिए संघर्ष का ऐलान किया।
भाकपा माले की टीम मे सामिल थे पार्टी राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, जिला कमिटी सदस्य बालमुकुंद चौधरी, ऐपवा नेत्री संगिता सिंह, ब्रांच सचिव मनोज कुमार यादव, कामता सिंह, रौशन पासवान।

Related posts

चतरा:लोकसभा आम चुनाव-2024 के सफल संचालन हेतु मतदान प्रक्रिया एवं ई0भी0एम0 संचालन से संबंधित मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

रेलवे भविष्य के लिए खुद को तैयार करने की दिशा में है अग्रसर।

rktvnews

सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ वासंती-काव्योत्सव।

rktvnews

इंदौर:राऊ क्षेत्र में अग्नि शमन यंत्रो, सुरक्षा उपकरणों एवं सुरक्षा के लिए विभिन्न संस्थानों की जांच,जॉच में कमियां पायी जाने पर एक होटल की बुकिंग पर लगाई गई रोक।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक विधानसभा के लिए चल रहे आम चुनाव में प्रचार-प्रसार के गिरते स्तर को ध्यान में रखते हुए सभी स्टार प्रचारकों, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य के राजनीतिक दलों के लिए चेतावनी जारी की

rktvnews

Leave a Comment