RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जन सुराज उद्घोष यात्रा की शुरुआत, प्रदेश महासचिव किशोर कुमार मुन्ना पहुंचे आरा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 मार्च।जन सुराज के प्रदेश महासचिव किशोर कुमार मुन्ना ने आरा का दौरा कर पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष अभय सिंह, जिला महिला अध्यक्ष पदमा ओझा, संगठन महासचिव शिवशंकर सिंह, जिला युवा अध्यक्ष सोनू पासवान, नगर युवा अध्यक्ष राहुल सिंह, जगदीशपुर अनुमंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, किसान अध्यक्ष अवध सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए अपने सुझाव साझा किए।
इसके साथ जन सुराज उद्घोष यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस चार दिवसीय यात्रा का उद्देश्य जिले के हर प्रखंड और विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता से संवाद स्थापित करना और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।
प्रदेश महासचिव किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि 11 अप्रैल को पटना में होने वाली बैठक में भोजपुर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ और समर्थकों को लेकर जाया जाएगा। उन्होने कहा कि जन सुराज का लक्ष्य बिहार मे एक सशक्त और जनहितकारी सरकार बनाना है, जिसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं।
बैठक में आगामी चुनाव में पार्टी की भूमिका, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और रणनीतिक मुद्दों पर भी विस्तार से मंथन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि जन सुराज भोजपुर जिले में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा और जनता के बीच अपनी विचारधारा को मजबूती से प्रस्तुत करेगा।

Related posts

जयपुर:अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:लाडो प्रोत्साहन जैसी योजनाओं से होगा बालिका सशक्तिकरण:महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे भाजपा का स्थापना दिवस समारोह आयोजित।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘सहकार से समृद्धि’ के मार्ग पर राजस्थान, राज्य में बड़े स्तर पर विकसित हो रही अन्न भण्डारण क्षमता, किसानों की मिटेगी चिन्ता, अन्न की रूकेगी बर्बादी पैक्स की होगी आय

rktvnews

देवघर:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व उपायुक्त ने लीगल सर्विसेज सह सशक्तिकरण शिविर का किया शुभारंभ।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने राजभवन में लोक कलाकार डॉ. नंदलाल भारती की पुस्तक “आमारे जौनसारी गीत” का विमोचन किया।

rktvnews

गिरिडीह: सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment