RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : कैदियों ने उत्तीर्ण की परीक्षा।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़) 03 जून।बंदियों के मानसिक एवं आध्यात्मिक उत्थान हेतु केन्द्रीय जेल रायपुर जेल प्रशासन एवं गीता परिवार के संयुक्त प्रयास से बंदियों को प्रतिदिन 01 घंटे गीता का ज्ञान तथा शुद्ध उच्चारण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में 21 कैदियों द्वारा गीता पाठकर गीता परिवार द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया गया है।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य द्वारा कैदियों से गीता सुनी गई तथा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। जेल अधीक्षक श्री शांडिल्य ने गीता के अध्याय 2 के श्लोक क्रमांक 38 का उदाहरण देते हुए कहा कि व्यक्ति को सुख-दुख, लाभ-हानि तथा विजय-पराजय में समान रहना चाहिये तथा निरंतर कर्मवान रहना चाहिए।
केन्द्रीय जेल रायपुर जेल प्रशासन तथा गीता परिवार के इस प्रयास से बंदी जेल में अपने जेल आने के कारण को स्वीकार कर अपने समस्त जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए जीवन के प्रति सकारात्मक हो रहे है। इस अवसर पर गीता परिवार की ओर से गीता की पुस्तकें वितरित की गई। गीता की परीक्षा उत्तीर्ण किये बंदियों को जेल अधीक्षक श्री शांडिल्य द्वारा विशेष परिहार देने की घोषणा की गई। गीता परिवार की ओर से सीमा मिश्रा मास्टर ट्रेनर एवं अन्य 04 सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

कोचिंग सेंटर अब ‘पोचिंग सेंटर’ बन गए हैं; ये प्रतिभाओं के लिए ब्लैक होल बन गए हैं: उपराष्ट्रपति

rktvnews

देश में इथेनॉल का उत्पादन 1380 करोड़ लीटर है, जिसमें से 875 करोड़ लीटर मौलेसेस आधारित और 505 करोड़ लीटर अनाज आधारित है।

rktvnews

भारतीय नौसेना के जहाजों दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने दक्षिणी चीन सागर में पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के एक भाग के रूप में सिंगापुर की अपनी यात्राएं पूरी कीं।

rktvnews

भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र व साथ लगते राजस्थान के जिला के अधिकारियों के साथ डीसी मोनिका गुप्ता ने की वीसी

rktvnews

भोजपुर:बढ़ते पारे में परीक्षा संचालन की घोषणा को ले छात्र संगठन ने जताया रोष।

rktvnews

इंडिया गठबंधन ही अतिपिछड़ों के रोजगार, व्यवसाय और सम्मान की गारंटी कर सकता है – राजेश सहनी

rktvnews

Leave a Comment