RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

चतरा/झारखंड 31 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह द्वारा जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी गई।
उक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, बृद्धा पेंशन, आवास, विधुत विभाग से संबंधित,अनुकंपा, गाय सेड की राशि में अनियमित्ता समेत अन्य मामले शामिल थे। जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदन का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

भोजपुर: जिलाधिकारी ने बिलौटी पंचायत का किया भ्रमण।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर:डा अशोक कुमार सिंन्हा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान” के तहत अदावाकृत संपतियों के निपटान हेतु विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पर 35.7 लाख रिक्तियों का पंजीकरण।

rktvnews

अमेरिका-इजरायल को चुनौती देता ईरान और भारतीय राजनीति का पतन।

rktvnews

Leave a Comment