RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

शिक्षा व्यक्ति के सर्वागीण विकास की कुंजी है: ADJ सचिव गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान)12 नवंबर।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान की पालना में तनवीर चौधरी, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशन में गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ द्वारा ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस‘‘ पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नेशनल पब्लिक स्कूल, हनुमानगढ़ में किया गया। सचिव गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया ने शिक्षा का महत्व बताते हुए अवगत करवाया कि इस दिन शिक्षा के क्षेत्र में देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के अमूल्य योगदान और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के उनके विजन को सम्मान देने के लिए समर्पित किया गया है। इस दिन का उद्देश्य, शिक्षा के महत्व के बारे में जन-जागरूकता फैलाना और अलग-अलग पहलुओं पर काम करने के लिए रोडमैप तैयार करना है।
विधिक जागरूकता कार्यक्रम में अविनाश चांगल, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, हनुमानगढ़ ने विद्यार्थियों को जानकारी दी कि यह दिन देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर उनके योगदान को याद करने और सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने भारत की आधुनिक शिक्षा प्रणाली की मजबूत नींव रखी थी। शिविर में प्रशिक्षु न्यायधिकारी लक्ष्य सोनी एवं बरसा देवी ने साइबर अपराध, नशीली दवाओं का दुरूपयोग व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों के बारे में अवगत करवाया। उक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण बरसा देवी, आंकाशा बंशीवाल,सुदर्शन पुरोहित, लक्ष्य सोनी, प्रिया मीना, अनिता शर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन अजय कुमार गर्ग निदेशक, हरप्रीत सिंह प्रधानाध्यापक, जसविंदर कौर शैक्षणिक मार्गदर्शक ने न्यायिक अधिकारीगण का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

भोजपुर: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय और जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आयोजित।

rktvnews

झारखण्ड:जो चोरी करेगाऔर चोरी कराएगा उसको जेल जाना पड़ेगा : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

नारनौल:एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने की सामाजिक संगठनों के साथ बैठक।

rktvnews

बिहार में जहरीली शराब से 1 अप्रैल 16 के बाद हुई मौतों में मिलेगा आश्रितों को 4 लाख का अनुग्रह अनुदान। जानें क्या है? प्रावधान।

rktvnews

सी-डॉट ने “साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित गेमिफिकेशन प्लेटफॉर्म के सहयोगात्मक विकास” के लिए जंप्स ऑटोमेशन के साथ साझेदारी की

rktvnews

मध्यप्रदेश को दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रथम पुरूस्कार।

rktvnews

Leave a Comment