RK TV News
खबरें
Breaking News

अयोध्या;का० सु० साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुख्य नियन्ता कार्यालय में सभी प्राध्यापकों की उपस्थिति में प्रेस वार्ता।

RKTVNEWS/अयोध्या (उत्तर प्रदेश)28 मई।27 मई, 2024 को का० सु० साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्य के मुख्य नियन्ता कार्यालय में सभी प्राध्यापकों की उपस्थिति में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता में अपनी बात रखते हुए मुख्य नियन्ता के नेतृत्व में सभी प्राध्यापक प्राध्यापिकाओं ने एक स्वर से 31 मई, 2024 से शुरू होने वाली विश्वविद्यालयीय परीक्षाओं का मुखर विरोध किया।
मुख्य नियन्ता का कहना है कि एक तरफ विश्वविद्यालय ने 23 मई से गीष्मावकाश घोषित किया हुआ है। दूसरी तरफ 31 मई, 2024 से परीक्षाओं की घोषणा कर दी है।
कालेज के अधिकांश प्राध्यापक छुट्टियों में बाहर जा चुके हैं ऐसे में परीक्षाओं का सुचारू संचालन बहुत ही मुश्किल होगा।
विश्विद्यालय ने परीक्षा समिति की बैठक में प्राचार्यों के विरोध के बावजूद हठधर्मिता का परिचय देते हुए परीक्षा तिथि घोषित की है।
विश्वविद्यालय अपने ही शैक्षणिक कैलेण्डर का पालन करने में अक्षम रहा है।
ऐसे में जून की भीषण में परीक्षाओं का आयोजन घोर अवमानवीय और संवेदनहीन निर्णय है।
कुलपति महोदया न प्राध्यापकों से मिलती हैं और न ही कोई संवाद करती हैं।
अभी तक पिछले सेमेस्टर का रिजल्ट तक देने में विश्वविद्यालय अक्षम रहा है।
पिछले तीन साल से भीषण गर्मी और सर्दी में विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में प्राध्यापकों ने सहयोग किया है।
नियमित मिलने वाले शीतावकाश और ग्रीष्मावकाश में भी परीक्षाओं का संचालन किया गया है।
विश्वविद्यालय हर बार प्रतिकर अवकाश की बात करता है लेकिन कभी उसका पालन नहीं किया जाता।
कठिन मौसम में छात्र-छात्राऐं तथा प्राध्यापक बीमार होकर वेहोश होते हैं तो कालेज प्रशासन अपने संसाधनों से उन्हें अस्पताल पहुँचाता है।
विश्वविद्यालय कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है, ऐसे में परीक्षा बहिष्कार के अतिरिक्त प्राध्यापकों के पास कोई विकल्प नहीं बचा है।
साकेत महाविद्यालय के सभी प्राध्यपकों ने आम सहमति से परीक्षा बहिष्कार का निर्णय लिया है।
ऐसे में अगर कोई अवांछनीय घटना घटित होती है तो उसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार होगा।
वार्ता के दौरान छात्र-छात्राओं से निवेदन करते हुए कहा गया है कि भविष्य में परीक्षा सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से सम्पर्क करें।
महाविद्यालय के शिक्षकों का सुझाव है कि परीक्षा माह जुलाई, 2024 में करायी जाय, जिसमें सभी शिक्षक परीक्षा में सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर साकेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक प्रो० अनिल कुमार सिंह, मुख्य नियन्ता, प्रो० बी०डी० द्विवेदी, छात्र कल्याण अधिकारी, प्रो० आशीष प्रताप सिंह, महामंत्री, शिक्षक संघ, प्रो० कविता सिंह, प्रो० पूनम जोशी, प्रो० वन्दना जायसवाल, प्रो० सुधीर राय, डॉ० आशीष विक्रम सिंह, प्रो० ओ०पी० यादव, अध्यक्ष, शिक्षक संघ, प्रो० समरेन्द्र सिंह, प्रो० कुमुद रंजन, प्रो० उमापति, डॉ० राजकुमार, डॉ० जनमेजय तिवारी, डॉ० प्रशान्त पाण्डेय, डॉ० सूरज, डॉ० अजीत कुमार, डॉ० अखिलेश कुमार, डॉ० अंजू, डॉ० विपिन कुमार, डॉ० संतोष कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, डॉ० संत लाल, मंत्री अवध विश्वविद्यालय, शिक्षक संघ, डॉ० अकबर मेंहदी मुजफ्फर, डॉ० ऋचा पाठक, डॉ० अनामिका माथुर, डॉ० संदीप वर्मा, डॉ० रमेश प्रताप सिंह, डॉ० विपिन कुमार सिंह, डॉ० मुकेश पाण्डेय, डॉ० प्रभात श्रीवास्तव, डॉ० अवधेश शुक्ला एवं डॉ० शशि कुमार उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर में खुले नाले में गिरने से एक बच्चे की मौत की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

रामगढ़ : पल्स पोलियो अभियान का उपायुक्त ने किया शुभारंभ।

rktvnews

उत्तराखंड:राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया हरियाली तीज का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

पटना:हिन्दी को राजकीय भाषा घोषित करने वाले देश के पहले राज्य में भाषा की उपेक्षा क्यों?

rktvnews

बेतिया: उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टोला परसौनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक, सुजीत कुमार राम निलंबित।

rktvnews

Leave a Comment