RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हनुमामगढ़:जिला कलेक्टर पहुंचे खेतों में, किसानों से की बातचीत।

हनुमानगढ़/राजस्थान 18 फरवरी। जिला कलेक्टर काना राम ने रविवार को प्रगतिशील कृषकों के खेतों का भ्रमण कर कृषि की विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं फसल स्थिति का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान चक 10 एसबीएन (सालीवाला) में प्रगतिशील कृषक हनुमान सिहाग के किनू , डेजी और माल्टा बाग का अवलोकन किया। बोलांवाली में प्रगतिशील कृषक हनुमान मेघवाल के डेरी फार्म, चक 16 एमकेएस (मानकसर )में प्रगतिशील और उद्यानिकी स्नातक यूवा कृषक दक्ष अरोड़ा के पॉलीहाउस का अवलोकन किया। जिला कलैक्टर ने मौके पर मौजूद किसानों को कृषि विभाग एवं जायका परियोजना द्वारा नहरों के पक्का निर्माण एवं डिग्गी अनुदान एवं उद्यान विभाग द्वारा देय सोलर अनुदान वर्मी कंपोस्ट यूनिट, नए फल बगीचे एवं ड्रिप संयंत्र के बारे में जानकारी दी।
किसानों ने बताया कि कृषि विभाग के सहयोग से यह फार्म विकसित किया गया है, इसके उन्नत करने में कृषि विभाग का काफी सहयोग रहा। एसबीएन माइनर के अध्यक्ष कृष्ण सिहाग के नेतृत्व में कृषकों के समूह से जिला कलक्टर काना राम ने कृषि संबंधित विस्तृत चर्चा की, कृषि से संबंधित समस्याओ पर बातचीत की और सकारात्मक समाधान के लिए आश्वस्त किया। किसानों ने जिला कलेक्टर को गत वर्ष कॉटन में गुलाबी सुंडी से हुए प्रकोप के बारे में बताया तथा किसानों ने कहा कि यदि गुलाबी सुंडी का समाधान नहीं मिला तो इस एरिया का किसान बहुत पिछड़ जायेगा। जिला कलेक्टर के निर्देश पर कृषि सहायक निदेशक बीआर बाकोलिया ने गुलाबी सुंडी के प्रकोप और प्रबंधन की पूरी जानकारी दी।
बाकोलिया ने बीटी कॉटन के प्रबंधन में बताते हुए कॉटन की बनसटियो का सही तरीके से बुआई पूर्व निस्तारण, उचित समय पर बुआई, पौधो की संख्या अनुकूल रखने अर्थात अधिक सघनी नही रखने, खेत में फेरोमोन ट्रैप का उपयोग बढ़ाने आदि जानकारी दी। इसके पश्चात ग्राम बोलांवाली में प्रगतिशील कृषक हनुमान मेघवाल के डेरी फार्म का अवलोकन किया एवं किसान से डेयरी एवं कृषि संबंधित विस्तृत चर्चा की। साथ ही कृषक को दुग्ध उत्पादन एवं उन्नत पशुपालन व दुग्ध उत्पादन का प्रसंस्करण करके अतिरिक्त लाभ लेने हेतु प्रोत्साहन दिया।
चक 16 एमकेएस (मानकसर )में प्रगतिशील और उद्यानिकी स्नातक यूवा कृषक दक्ष अरोड़ा के पॉलीहाउस का अवलोकन किया। जिसमें कृषक ने खीरे की फसल की बुवाई कर रखी है पॉलीहाउस में आने वाली समस्याओं, पॉलीहाउस पर देय अनुदान के बारे में कृषक से जिला कलेक्टर की विस्तृत चर्चा हुई।
कलक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारीयों को लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर कृषकों की समस्याओ के लगातार उचित समाधान के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सहायक निदेशक कृषि बी आर बाकोलिया,कृषि अधिकारी सुभाष चंद्र ,सहायक कृषि अधिकारी रविंद्र गोदारा, जसपाल सहारण, जयप्रकाश, जगसीर सिंह, कृषि पर्यवेक्षक मोहनसिंह मान, धर्मपाल नैन, राजेंद्र बुडानिया, विनोद माहर, सुमन आदि कृषि एवं उधान विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कोहरे के कारण कम दृश्यता से निपटने के लिए सड़क सुरक्षा उपाय किए।

rktvnews

देवव्रत (भीष्म)

rktvnews

फौजी के श्राद्ध कर्म में श्रद्धांजलि देने पहुंचे जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

लालसोट विधानसभा मेरे लिए सर्वोपरि है, इसका सर्वागींण विकास करना मेरा दायित्व है, प्रदेश सरकार आमजन को चिकित्सा सुविधाये उपलब्ध करवाने में अग्रणी- चिकित्सा मंत्री

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में होली मिलन का आयोजन।

rktvnews

पटना में हुआ भोजपुरी फिल्म युवा नेता का पोस्टर रिलीज।

rktvnews

Leave a Comment