RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:गंगा के बढ़ते जल स्तर को जिला प्रशासन अलर्ट,सतर्कता बरतने की की अपील।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)16 सितंबर।यमुना नदी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी के कारण इलाहाबाद एवं डाउनस्ट्रीम में गंगा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। बक्सर जिला में गंगा नदी का बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन बक्सर द्वारा सभी तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है।
अंचल बक्सर, इटाढी, चौसा, एवं चक्की में स्थिति सामान्य है। सिमरी अंचल अंतर्गत पंचायत गंगौली, राजपुर परसनपाह, ब्रह्मपुर अंचल अंतर्गत पंचायत उतरी नैनीजोर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है। बढ़ते जल स्तर को देखते हुए बक्सर के नाथ बाबा घाट, रामरेखा घाट पर गृहरक्षकों एवं चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही बांस के बल्ले से घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ-साथ सतत निगरानी एवं चौकसी बरती जा रही है।
जिला प्रशासन बक्सर द्वारा गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए निजी नाव परिचालन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है।
गंगौली–ज्ञानेश्वर मिश्र सेतु को जाने वाली एप्रोच रोड पर तेज बहाव एवं जलस्तर वृद्धि को देखते हुए अंचल प्रशासन के द्वारा सड़क को तत्काल बैरिकेडिंग करते हुए बंद कर दिया गया है। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सतत निगरानी की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय नाव के माध्यम से लोगो की सहायता हेतु नाव का परिचालन किया जा रहा है। सिमरी अंचल अंतर्गत गंगौली पंचायत के श्रीकांत राय के डेरा में 08 नाव,पंचायत राजपुर परसनपाह के तवकल राय के डेरा में 01 नाव का परिचालन हो रहा है। ब्रह्मपुर अंचल अंतर्गत पंचायत उतरी नैनीजोर के ढाबी बांध और गजाधर डेरा के पास कुल 05 नावों का परिचालन हो रहा है।
बक्सर जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव एवं सदर अस्पताल बक्सर में कुल 23 आवश्यक एवं जीवन रक्षक दवा उपलब्ध है।
वर्तमान में, इलाहाबाद में यमुना नदी का जल स्तर स्थिर हो रहा है। जिसके फलस्वरूप बक्सर जिले में 17 सितंबर से गंगा नदी का जलस्तर स्थिर एवं कम होने का अनुमान है।
जिला प्रशासन बक्सर ने सभी बक्सर वासियों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बरतें एवं नदी के किनारे जाने से परहेज करें। साथ ही गंगा नदी में नाव के माध्यम से यात्रा नहीं करें।
जिला स्तर पर 24×7 जिला आपदा कंट्रोल रूम में तीन पालियों में कर्मी कार्यरत है। किसी भी जानकारी एवं राहत के लिए दूरभाष नं०- 06183-223333 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

लखीसराय: महिला संवाद में छात्राएं स्कुल- कॉलेज में मिल रहे लाभ एवं सुविधाओ का कर रही बखान।

rktvnews

भोजपुर: संभावना में हर्षोल्लास मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

बिहार:बाबा साहब की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया “डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान” का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

बालू माफियाओं पर चौतरफा प्रहार! जिलाधिकारी भोजपुर के “मिशन प्रहार” का हिस्सा बना सारण जिला प्रशासन,की संयुक्त छापेमारी।

rktvnews

जमेशदपुर:आपकी योजनाएं- अपनी योजनाओं को जानें।

rktvnews

Leave a Comment