RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

शेमारू उमंग के चर्चित शो ‘श्रवणी’ के मुख्य कलाकार मोहित सोनकर ने अपने फिटनेस रूटीन को किया साझा।

मुस्कान, पीआर इंदौर/18 अक्टूबर।शेमारू उमंग का लोकप्रिय शो ‘श्रवणी’ अपनी दिलचस्प कहानी से लगातार दर्शकों के दिलों को छू रहा है। हाल ही में शो में अर्शी खान ने जूली जासूस के रूप में एंट्री ली है, जो शो में कई उतार-चढ़ाव लेकर आ रही हैं। वहीं करेंट एपिसोड में इस दौरान आरती सिंह के किरदार चंद्रा ताई जी और जूली जासूस के बीच हमेशा अनबन होती नज़र आ रही है, जिससे एक तनावपूर्ण और मनोरंजक माहौल इस ड्रामे में तड़का लगाते नज़र आ रहा है। वहीं इस सभी ड्रामे के बीच प्रतिभाशाली अभिनेता मोहित सोनकर द्वारा निभाया गया शिवांश का किरदार अपने आकर्षक लुक और फिट बॉडी से प्रशंसकों का दिल जीत रहा है।
जब मोहित से पूछा गया कि वह शूटिंग के टाइट शेड्यूल के साथ अपनी फिटनेस रूटीन को कैसे बनाए रखते हैं, तो उन्होंने अपने डायट रूटीन के बारे में बताते हुए कहा, “मैंने 15 साल की उम्र में अपनी फिटनेस यात्रा शुरू की थी और तब से यह मेरा जुनून बन गया है। मैं एक समर्पित और अनुशासित दिनचर्या का पालन करता हूं जो मुझे हमेशा फिट रखता है यह न केवल मुझे शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक रूप से भी सकारात्मक और शांत रखता है।”
आगे विस्तार से बताते हुए, वह कहते हैं, “शूटिंग के दौरान, मैं अपनी फिटनेस को गंभीरता से लेता हूं। यदि शूट कॉल का समय सुबह जल्दी है, तो मैं अपने रोज़ाना वर्कआउट के लिए दो घंटे पहले उठकर जिम जाता हूं। मैं किसी ख़ास रूटीन का पालन नहीं करता हूं लेकिन डायट प्लैन में कुछ ख़ास चीजों को शामिल जरूर करता हूँ, जहां प्रोटीन से भरपूर खाद्य, कम कार्ब और फाइबर युक्त आहार शामिल है।”
देखिए ‘श्रवणी’ शो में आने वाले सभी उतार-चढ़ावों को हर सोमवार से शनिवार, रात 8:30 बजे केवल, शेमारू उमंग पर।

Related posts

फैंस को सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री है पसंद! लेके प्रभु का नाम गाने के वायरल होने का वैभवी मर्चेंट ने किया खुलासा।

rktvnews

नवरात्री के चतुर्थ दिवस आदि शक्ति माँ दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की उपासना विधि एवं समृद्धि पाने के उपाय।

rktvnews

भारतीय अर्थव्यवस्था को गैर-कृषि क्षेत्र में 2030 तक प्रतिवर्ष लगभग 78.5 लाख नौकरी उत्पन्न करने की आवश्यकता है, जिससे श्रम शक्ति में वृद्धि की जा सके।

rktvnews

गरीबों को जो लूटेगा, वह जेल जाएगा, यही मोदी की गारंटी है : सम्राट चौधरी

rktvnews

दुमका:“Save the Girl Child Campaign” कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता हेतु कैंडल मार्च।

rktvnews

आगामी 13 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वाधान में ग्राम कचहरी के सरपंचों के साथ की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment