RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)27 मई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश पहुंचकर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाए गए विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं यात्रा नियंत्रण कक्ष में सभी सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थित यात्रा हेतु आपसी सामंजस्य से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक चारधाम यात्रा हेतु हमारी सरकार धरातल पर कार्य कर रही है।

Related posts

54वें आईएफएफआई में प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार के लिए 15 फिल्में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे भाकपा (माले) का धरना व प्रदर्शन।

rktvnews

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बरकानी गाँव में 19 अप्रैल 2025 को हुई घटना पर स्वत संज्ञान लिया।

rktvnews

भोजपुर के बड़हरा में गरजे प्रशांत किशोर, कहा- मोदी जी वोट ले रहे हैं हम लोगों से और फैक्ट्री लगा रहे हैं गुजरात में, बिहार के बच्चे वहां जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

जिला नियोजनालय, पूर्वी चम्पारण, द्वारा ज़िले के विभिन्न ब्लॉक कैंपस में 09 फरवरीय से 11 मार्च तक रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment