RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गिरधारी बने हम सेकुलर के बिहार प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 दिसंबर।हिंदुस्तानी एवं मोर्चा सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति एवं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश प्रवक्ताओं की संशोधित सूची जारी की है जिसमें एक प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। जिसमें शाहाबाद से एकलौते भोजपुर जिला के पिपरा गांव के रहने वाले युवा एवं संघर्षील नेता गिरधारी सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।गिरधारी सिंह के पिता भी अपने पंचायत के सरपंच है और एक भाई अमरेंद्र कुमार सामाजिक कार्यो में सक्रिय रहते है। गिरधारी सिंह समाजवादी छात्र सभा से अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी जिसमें बिहार प्रदेश सपा इकाई में कई पदों को सुशोभित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर तय किया था।
पिछले वर्ष सपा को छोड़कर इन्होंने हम सेकुलर पार्टी को ज्वाइन किया, जिसमें इन्हें हम युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया था। उसके बाद इनके संघर्ष एवं हौसला को देखते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी का भी दायित्व पार्टी ने दिया था और अभी प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। गिरधारी सिंह ने प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत होने पर पार्टी के मुख्य संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी,राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय सहित कई नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो मुझे दायित्व सौंपा है उसका मैं मजबूती से निर्वहन करुंगा और पार्टी पक्ष को जनता के बीच मजबूती से रखने का काम करूंगा।
उनके मनोनयन पर हम सेकुलर के नेताओं में काफी हर्ष है । उन्हें बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हम मो कमाल परवेज,अविनाश कुमार,युवा प्रदेश अध्यक्ष कुमार शुभम ,भीम सिंह,आकाश ,मो शालिम सिद्दीकी,अभिषेक पांडे,रबिंद्र प्रसाद,एजाज अहमद,महाराजा खान,मनोज सिंह,आदित्य कुमार,विश्वरंजन सहित कई लोग थे।

Related posts

बिहार में छठ की धूम, पारंपरिक गीतों के साथ खरना की खीर रोटी बना रहीं छठ व्रती: संस्कार मिश्रा

rktvnews

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

भारत में मैकार्थीवाद : शहरी नक्सलवाद की वापसी!

rktvnews

भोपाल: 6 हजार करोड़ रूपये की 18 सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति।

rktvnews

रायपुर : इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख सचिव द्वारा समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: पहले सेमीफाइनल में 7/1 के बड़े अंतर से शाहाबाद हीरोज ने फाइनल में बनाई अपनी जगह।

rktvnews

Leave a Comment