RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:गंभीर बांध के गहरीकरण का कार्य प्रारंभ, 15000 क्यूबिक मीटर से अधिक निकाली जाएगी गाद।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)23 मई।जिले के गंभीर बांध की जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने के लिए उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार 23 मई से बांध के गहरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है जोकि 15 जून तक निरंतर जारी रहेगा। गुरुवार को अंबोदीया में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीणा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया।
गहरीकरण कार्य के लिए नोडल एजेंसी जल संसाधन विभाग को बनाया गया हैं। जिनके द्वारा गहरीकरण के लिए उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन किया गया हैं।
जनपद पंचायत उज्जैन और जनपद पंचायत घट्टिया द्वारा किसानों को निशुल्क मिट्टी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा निकाली गई मिट्टी रिकॉर्ड का संधारण किया जाएगा।
कार्यपालन यंत्री बी आर उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष गंभीर बांध से लगभग 15000 क्यूबिक मीटर मिट्टी निकाली गई थी। इस वर्ष भी लगभग 15000 क्यूबिक मीटर ही मिट्टी निकाली जाएगी।

Related posts

मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्‍पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

rktvnews

चित्रांश दुर्गेश ने अपने जन्मदिन पर किया रक्तदान।

rktvnews

भोजपुर:मकर संक्रांति पर श्री आरा गौशाला में श्रद्धालु कर रहे हैं अन्न दान।

rktvnews

मोतीहारी:शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान सह नवनियुक्त शिक्षकों का एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम का अयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बच्चों की सुविधा हेतु डिजिटल पुस्तकालय का किया शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निश्चित मादक पदार्थों के दुरूपयोग को रोकने हेतु प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखण्ड, तथा महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड की अध्यक्षता में आयोजित की गई समीक्षा बैठक ।

rktvnews

Leave a Comment