RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:सुदामा प्रसाद के समर्थन में व्यवसाइयो के बीच पहुंचे पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता।

अपने सेवा काल से सुदामा से हूं परिचित,जनसमस्याओं के समाधान के प्रति इनकी दृढ़ता मुझे आज भी याद है: पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता

आर के सिंह द्वारा रिपोर्ट कार्ड की मांग पर असंसदीय शब्दो का इस्तेमाल, तानाशाह सामंतों के नेतृत्व वाले सांसद की छवि को करता है प्रदर्शित : अमित कुमार बंटी

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 23 मई।चित्र टोली रोड गुरु नानक मार्केट में व्यवसाय संघ का बैठक आयोजित किया गया व्यावसायिक संघ के बैठक की अध्यक्षता आरा महानगर रौनियार वैशय महासभा के नगर अध्यक्ष किशुन प्रसाद गुप्ता और संचालन माले नेता अमित कुमार गुप्ता बंटी ने किया।बैठक के मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व डीजीपी और भोजपुर के एसपी रहे राष्ट्रीय जनता दल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने के बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत ही सौभाग्य की बात है कि व्यवसाय वर्ग से आने वाला इंडिया गठबंधन समर्थित सीपीआईएमएल प्रत्याशी कां सुदामा प्रसाद को आरा से भाकपा माले ने उम्मीदवार बनाया है। आजादी के बाद पहली बार आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से किसी व्यवसायी पुत्र को टिकट मिला है।उन्होंने कहा की मैं 1989 में जब भोजपुर में एसपी था तब से मैं सुदामा प्रसाद को जानता हूं वह हमेशा गरीबों ,दलित व पिछड़ों व्यवसाईयों की लड़ाई को लड़ते रहते थे और हमेशा उन्होंने जिले के अंदर किसी भी लोगों के ऊपर हत्या जुल्म अपराध के सवाल पर आंदोलन करते रहते थे।हमसे मिलकर समस्या रखते थे और उनका समाधान करवाने का काम करते थे मैं उसे समय से उनको जानता हूं और आज की मोदी सरकार केवल अरबपतियों और पूंजीपतियों की सरकार है इसके गलत नीतियों नोटबंदी जीएसटी ऑनलाइन व्यापार के चलते व्यापार बर्बाद हो रहा है। व्यापारी का व्यापार चौपट हो रहा है अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है वह व्यापारियों के हित के लिए लड़ने का काम करेगी। वह व्यापारियों के अपराध सुरक्षा के सवाल को प्राथमिकता देगी मोदी के सरकार में किसान आंदोलन सफलतापूर्वक सफल रहा।यह मोदी सरकार एक जन विरोधी सरकार है आरा के वर्तमान सांसद ऊर्जा मंत्री रहते हुए आरा के तारों को अंडरग्राउंड नहीं करवा पाए पूरे शहर के तार झूल रहे हैं इससे दुर्भाग्य की बात क्या होगी अपना सांसद निधि भी खर्च नहीं कर पाए और लोग इनको विकास पुरुष सांसद कहते हैं यह विनाश पुरुष सांसद हैं।बैठक का संचालन करते हुए भाकपा माले नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने कहा कि सुदामा प्रसाद हिंदुस्तान में पहले विधायक हैं जिन्होंने व्यवसाय आयोग का गठन का सवाल बिहार विधानसभा के अंदर उठाया। करोना काल के जीएसटी इनकम टैक्स बिजली बिल माफ करने का सवाल बिहार विधानसभा के अंदर उठाया। व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने का सवाल उठाया और 46 साल के राजनीतिक जीवन में 6 वर्षों से ज्यादा उन्होंने जेल में काटने का काम किया। गरीब गुरुबो के छात्र नौजवान किसान मजदूर के आंदोलन के चलते वह भोजपुर के पुत्र है। अमित कुमार बंटी ने रोष जाहिर करते हुए बताया की आरा संसद ने जिस प्रकार से रिपोर्ट कार्ड मांगने के बाद माननीय विधायक के साथ तुम ताम अरे तरे-का असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया है वह दर्शाता है कि वह एक तानाशाह सामंतों के नेतृत्व करने वाला सांसद है।बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यवसाईयों में रामेश्वर प्रसाद साह, अश्वनी प्रसाद गुप्ता, बबलू गुप्ता ,सोनू सरदार, मम्मी सरदार ,सुरेंद्र सिंह सरदार, किट्टू सरदार ,अजीत रंजन ,अश्वनी गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, मनोज गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, गणेश गुप्ता, छोटू लाल शाह, रिंकू गुप्ता गोलू गुप्ता, अंकित कुमार, राहुल कुमार, रोशन गुप्ता, गणेश गुप्ता ,बृजमोहन प्रसाद गुप्ता, अजय प्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश मुन्ना, सुरेश विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, चुन्नू गुप्ता, लालबाबू गुप्ता ,मंगल प्रसाद गुप्ता, संतु सोनार ,राजेश गुप्ता, संजू ठाकुर ,ललू कुमार, अमीरचंद शर्मा, संतान रौनियार गुप्ता ,घनश्याम दास गुप्ता ,बिहारी प्रसाद गुप्ता, दद्दन प्रसाद गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, गोपाल गुप्ता, अनंत गुप्ता सहित सैकड़ो व्यवसाई शामिल थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल से छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने सौजन्य भेंट की।

rktvnews

बक्सर: चुनाव की तैयारियों की समीक्षा हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में शामिल हुए डीएम और एसपी।

rktvnews

फ्लाइट के साथ जुड़ीं सान्या मल्होत्रा; स्टाइल, आत्मविश्वास और अपने अंदाज़ के साथ आगे बढ़ेगा भारत।

rktvnews

लखीसराय: नई चेतना अभियान 4.0 – एक पहल का घरेलु हिंसा,बाल लिंगानुपात और बाल विवाह उन्मूलन हेतु अभियान निरंतर जारी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अपना दल (एस) ने सीधी और सिंगरौली में की संगठनात्मक बैठकें, ओबीसी को 27% आरक्षण की उठाई मांग।

rktvnews

नई दिल्ली:देश में एक समान पाठय़क्रम के लिए दिसा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।

rktvnews

Leave a Comment