RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:मतदाता पर्ची नहीं रहने पर भी मतदान करेंगे मतदाता-जिला निर्वाचन पदाधिकारी

अब एक क्लिक पर निर्वाचन की सम्पूर्ण जानकारी करें प्राप्त।

प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें Darbhanga Matdaan Kendra App और प्राप्त करें मतदान केन्द्र की सम्पूर्ण जानकारी।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )12 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा बताया गया कि लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर जिले के आम मतदाताओं और निर्वाचन कार्य में कार्यरत कर्मियों एवं पदाधिकारियों के लिए Darbhanga Matdaan Kendra App जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति उपर्युक्त एप्प को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर विजुअल तरीके से मतदान केन्द्र संख्या, नाम, पता, उपलब्ध सुविधाएँ आदि है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा मतदान केन्द्र रूट चार्ट, अक्षांशीय व देशान्तरीय स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ संबंधित मतदान केन्द्र की सम्पूर्ण मतदाता सूची, जिसमें मतदाताओं की संख्या, नाम, पता, फोटो, एपिक संख्या आदि देख सकते है।
उन्होंने कहा कि उपर्युक्त एप्प के माध्यम से मतदान केन्द्र से संबंधित बी.एल.ओ. का नाम व मोबाईल नम्बर, पुलिस, अग्निशमन, एम्बुलेंस, महिला हेल्पलाइन, चाईल्ड हेल्पलाईन, वोटर हेल्पलाईन, आपदा का सम्पर्क नम्बर के अलावा संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला पदाधिकारी का सम्पर्क नम्बर प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि उपर्युक्त एप्प में मतदान की तिथि व अवधि के बारे में भी जानकारी दी गई है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि यदि किसी मतदाता के पास मतदाता पर्ची नहीं है तो वे घबराएं नहीं,Darbhanga Matdaan Kendra App के माध्यम से अपना क्रमांक देख ले,मतदान केंद्र पर जाए प्रतिनियुक्ति सहायक बीएलओ से सहायता लेकर अपना मतदान करें। मतदाता सूची में नाम होने पर वैकल्पिक दस्तावेज की सहायता से भी मतदान कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदाता पहचान पत्र (एपिक),आधार कार्ड, पैन कार्ड, विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यू.डी.आई.डी), सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाक घर की फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अन्तर्गत भारत के महारजिस्ट्रार द्वारा जारी किया गया स्मार्ट कार्ड, पेंशन दस्तावेज, संसद सदस्यों/विधान सभा सदस्यों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किया आधिकारिक पहचान पत्र एवं मनरेगा जॉब कार्ड के माध्यम से अपना मतदान कर सकते है।

Related posts

भोजपुर:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने मंदिर निर्माण में दिया 5 लाख का सहयोग।

rktvnews

भोजपुर: भाकपा-माले का 14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन 23-24 मार्च को नागरी प्रचारिणी में।

rktvnews

चतरा:सभी मतदाता 20 मई को मतदान अवश्य करें, आपका एक वोट बहुत ही महत्वपूर्ण है : रमेश घोलप

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माँ शारदे की पूजा अर्चना की तथा राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर सिक्स लेन पुल पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत।

rktvnews

रेल ओवर ब्रिज का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment