RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:महिला संवाद,महिला सशक्तिकरण की दिशा में दरभंगा से एक जनांदोलन की शुरुआत।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)01 जून।बिहार सरकार द्वारा संचालित “महिला संवाद” कार्यक्रम दरभंगा जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावशाली एवं जनसरोकार से जुड़ी पहल के रूप में तेजी से उभर कर सामने आया है।
यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहा है,बल्कि उन्हें सामाजिक सहभागिता और नेतृत्व में भी सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर दे रहा है।
रविवार जैसे अवकाश के दिन भी जिले भर से हजारों महिलाओं एवं पुरुषों की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को एक जनांदोलन का रूप दे दिया है।
महिलाएँ अब पंचायत एवं गांव स्तर की समस्याओं के साथ-साथ अपनी आकांक्षाओं को भी खुलकर सामने रख रही हैं।कार्यक्रम के अंतर्गत हर दिन पंचायत स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य,जलजमाव,सिंचाई,रोजगार,वृद्धावस्था पेंशन,सोलर लाइट, सामुदायिक भवन और लघु कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने जैसे जमीनी मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
क्षेत्र विशेष की समस्याओं को पहचान कर उनके समाधान की मांग भी महिलाओं द्वारा उठाई जा रही है।
महिलाएं इस मंच पर अपने अनुभव,संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा कर रही हैं। कई महिलाएं जीविका से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हैं और उन्होंने छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सशक्त किया है।
दरभंगा जिले के सभी प्रखंडों में कुल 25 महिला संवाद रथ संचालित किए जा रहे हैं। ये रथ प्रत्येक पंचायत में पहुँचकर वीडियो फिल्में, ऑडियो संदेश, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समूह वार्ताओं के माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी सरल एवं प्रभावशाली ढंग से दे रहे हैं। इसके साथ ही योजनाओं पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच महिला आरक्षण नीति, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री नारीशक्ति योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना, जीविका योजना एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना जैसे कार्यक्रमों से संबंधित लीफलेट्स का वितरण किया जा रहा है। इन लीफलेट्स में योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों की जानकारी सरल भाषा में दी गई है,ताकि महिलाएं स्वयं आगे बढ़कर इनसे जुड़ सकें।
साथ ही इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य की महिलाओं के नाम भेजा गया प्रेरणादायक संदेश पत्र भी प्रत्येक पंचायत में पढ़कर सुनाया जा रहा है और लाभार्थियों के बीच वितरित किया जा रहा है।
यह संदेश महिलाओं में उत्साह, सशक्तिकरण की भावना और राज्य सरकार के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करता है।
महिला संवाद कार्यक्रम से प्राप्त सुझावों और प्रतिक्रियाओं के आधार पर सरकार आगामी कार्ययोजनाओं को और अधिक प्रभावी और सहभागी बनाने की दिशा में अग्रसर है।
यह कार्यक्रम अब मात्र एक सरकारी पहल नहीं,बल्कि महिलाओं को नेतृत्व,आत्मनिर्भरता और निर्णय क्षमता की ओर ले जाने वाली एक परिवर्तनकारी यात्रा बन चुका है।

Related posts

दुमका: उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

जयपुर:सिरोही में छोटे से छोटे गांव में बड़े उद्योग स्थापित करने की ताकत:राज्यमंत्री देवासी

rktvnews

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग (2023-24) के सीनियर डिवीजन की चैंपियन बनी बिहिया क्रिकेट अकादमी बलू।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, जिला परिषद के 21 कर्मचारी नहीं पहुंचे समय पर, कारण बताओ नोटिस जारी।

rktvnews

भोजपुर:मानव सेवा संस्थान द्वारा शिव बारातियों का मिष्ठान्न से किया गया स्वागत।

rktvnews

उत्तराखंड:स्वास्थ्य महानिदेशालय परिसर में “हेल्थ थीम पार्क” का किया गया अनावरण।

rktvnews

Leave a Comment