RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 एवं खसरा -रूबेला उन्मूलन हेतु को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित !कई जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा के लिहाज से टीकाकरण जरूरी: जिलाधिकारी

सारण/छपरा 19 जुलाई।7अगस्त से शुरू होने वाले मिशन इन्द्रधनुष-5.0 एवं खसरा-रूबेला उन्मूलन हेतु कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय टास्क फोर्स के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन 18 जुलाई को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष आहूत की गई।
इस दौरान बैठक में उप विकास आयुक्त सारण प्रियंका रानी, नगर आयुक्त छपरा नगर निगम सुमित कुमार, सहायक समाहर्ता सारण ,सिविल सर्जन सारण , चिकित्सा विभाग के वरीय चिकित्सक गण, जिला के सभी सीडीपीओ,जिले के सभी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीसीएम समाहरणालय सभागार में कथा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जिला के सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि 07 अगस्त 2023 से तीन चरणों में सितंबर अक्टूबर और नवंबर माह में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा।
जिला स्तरीय टास्क फोर्स को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि उच्च जोख़िम वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होगी। अभियान के शुरू होने के पूर्व सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड स्तर पर अभियान के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर अभियान का अनुश्रवण करने का भी निर्देश दिया गया। प्रखंड स्तरीय बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,सीडीपीओ एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निश्चित रूप से सम्मिलित हों इसकी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि मिशन इंद्रधनुष एक बूस्टर टीकाकरण कार्यक्रम है।
टीकाकरण का कवरेज अधिक करने के लिए यह अभियान चिह्नित उच्च जोखिम वाले जिलों में चलाया जाता है।
आगे उन्होंने बताया कि सारण जिले के सभी प्रखंडों में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत आगामी माह में नियमित टीकाकरण को गति देने एवं वंचित बच्चों को सात प्रकार के वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी।
डब्ल्यूएचओ के एसएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को मिशन इंद्रधनुष से संबंधित आवश्यक जानकारियों को अविलंब उपलब्ध कराया जाए। ताकि कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफ़लता में किसी तरह से कमी नहीं हो। जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा के लिहाज से टीकाकरण जरूरी है। जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि माइक्रो प्लान के तहत गर्भवती महिलाएं एवं जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण बेहद जरूरी है।
जिसको लेकर मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत ज़िले के सभी प्रखंडों के चयनित सत्र स्थलों पर गर्भवती महिलाएं एवं बच्चों के टीकाकरण का इंतजाम सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि ज़िले के सभी 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी मिजल्स, विटामीन-ए, डीपीटी बूस्टर डोज व बूस्टर ओपीवी के टीके लगाए जाएंगे।
इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को अभियान के क्रम में टेटनेस- डिप्थेरिया के टीके भी लगाना है।
उन्होंने यह भी बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीकाकरण से वंचित दो वर्ष तक के सभी बच्चों एवं सभी गर्भवती महिलाओं तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित कराना मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
टीकाकरण के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने गरखा, अमनौर, मढ़ौरा एवं लहलादपुर में औसत से कम टीकाकरण की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से अभियान के पूर्व सर्वे कराने का भी निर्देश दिया गया इसके लिए आवश्यक पंजी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सीडीपीओ को उपलब्ध करवाएंगे। जिले में डेंगू से बचाव हेतु अवश्य कदम उठाने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगर भवन प्रबंध समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भुवनेश्वर के निकट हरिदमदा गांव में ब्रह्माकुमारी के दिव्य रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन किया और राष्ट्रीय अभियान ‘स्थायित्व के लिए जीवनशैली’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने यूपी हरियाणा सीमा पर बन रहे पुल का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्या और संगठन की मजबूती पर हुआ विमर्श।

rktvnews

भोजपुर:रात्रि बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन मारुति नगर मझौवा में हुआ संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ” संकल्प सप्ताह” कार्यक्रम का उद्घाटन, वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना!संकल्प सप्ताह के संचालन को लेकर जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिये।

rktvnews

Leave a Comment