RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

पिछले 8 लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक मतदान की ओर बढ़ रहा है बारामूला; 5 बजे तक रिकॉर्ड 54.21 प्रतिशत मतदान।

जम्मू-कश्‍मीर में शांति और सुरक्षा के वातावरण में मतदाता सुबह से ही मतदान के लिए कतारों में खड़े देखे गए।

RKTVNEWS/नई दिल्ली 20 मई।केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में रिकॉर्ड 38.49 प्रतिशत मतदान के बाद, अब बारामूला संसदीय क्षेत्र पिछले 8 लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक मतदान की ओर बढ़ता प्रतीत हो रहा है। बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और बडगाम जिलों में शाम 5 बजे तक 54.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
सीईसी राजीव कुमार ने साथी चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ चुनाव के सुचारु व शांतिपूर्ण संचालन में सिविल और सुरक्षा कर्मियों दोनों के प्रयासों की सराहना की तथा उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे एक स्पष्ट संदेश गया है कि जम्मू-कश्मीर की जनता मताधिकार का प्रयोग करने और शासन की लोकतांत्रिक प्रणाली में हिस्सेदारी की इच्छुक है।
बारामूला संसदीय क्षेत्र के 2103 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। मतदान केंद्रों पर मतदान लाइव वेबकास्टिंग के साथ संपन्‍न हुआ। संसदीय क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और उत्साही मतदाताओं की लंबी कतारें वोट डालने के लिए इंतजार करती देखी गईं।
वर्तमान में जारी आम चुनाव 2024 में बारामूला संसदीय क्षेत्र में 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुरक्षा कर्मियों सहित मतदान कर्मियों ने यह सुनिश्चित करने का अथक प्रयास किया कि मतदान केंद्रों पर निश्चिंतता, शांति, और उत्सव का माहौल मतदाताओं का स्वागत करे। आयोग ने दिल्ली, जम्मू और उधमपुर के विभिन्न राहत शिविरों में रहने वाले कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं को भी निर्दिष्ट विशेष मतदान केंद्रों पर व्यक्तिगत रूप से मतदान करने या डाक मतपत्र का उपयोग करने का विकल्प दिया। जम्मू में 21, उधमपुर में 1 और दिल्ली में 4 विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए।
जम्मू, उधमपुर और दिल्ली में विशेष मतदान केंद्रों पर प्रवासी मतदाता
इससे पहले, चौथे चरण में, श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में श्रीनगर, गांदरबल, पुलवामा, बडगाम और शोपियां जिलों को आंशिक रूप से कवर करते हुए 38.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जो कई दशकों में सबसे अधिक था। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के लागू होने के बाद घाटी में यह पहला आम चुनाव है।

Related posts

भोजपुर:स्नान के दौरान तालाब में डूबा युवक, मासूम बच्चों से उठा पिता का साया।

rktvnews

भोजपुर:बाल दुर्व्यापार से निपटने के लिए सभी विभाग व एजेंसियों एकसाथ मिलकर कार्रवाई करे : सचिव डा सुनीता सिंह

rktvnews

बक्सर:डी. के. कॉलेज, डुमराँव में नैक और IQAC के कार्य समिति के बैठक में प्रगति कार्य की समीक्षा की गई।

rktvnews

चन्दौली कजरी काव्य/गायन संगम सैकड़ों लोगों को भेंट किया गया स्मृति सम्मान।

rktvnews

न्यायालय की फटकार और डॉक्टरों की लिखावट।

rktvnews

दरभंगा:एक दिवसीय वॉलीबॉल अंडर-15 (बालक वर्ग) चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment